{"_id":"5deab99e8ebc3e1c1e4769fe","slug":"panchayati-raj-mantri-news-gorakhpur-city-news-gkp33224098","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंचायती राज मंत्री की बैठक में पांच एडीओ पंचायत नदारद, जवाब-तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायती राज मंत्री की बैठक में पांच एडीओ पंचायत नदारद, जवाब-तलब
Sat, 07 Dec 2019 11:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 11:36 AM IST
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय अवधपुर देवकही सरदार नगर का निरीक्षण करते पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौ?
पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने शुक्रवार को एनेक्सी सभागार में गोरखपुर मंडल के सभी डीपीआरओ, एडीपीआरओ और एडीओ पंचायत के साथ विभागीय कामों की समीक्षा की। इस दौरान गोरखपुर के ब्रह्मपुर ब्लॉक समेत पांच एडीओ पंचायतों के अनुपस्थित मिलने पर मंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित डीपीआरओ को स्पष्टीकरण तलब कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
इसी तरह कुछ योजनाओं में खराब प्रगति पर पंचायतीराज मंत्री ने देवरिया और कुशीनगर के डीपीआरओ पर नाराजगी जताई और जल्द सुधार लाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि समय से सरकार की योजनाएं पूरी की जाएं और उनकी गुणवत्ता का ध्यान रखा जाएगा। डीपीआरओ यह सुनिश्चित करें कि सभी योजनाओं का हर पात्र को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सभी कार्यों में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएं।
उनके सवालों और संबंधित सूचनाएं मांगने पर उसे तत्काल मुहैया कराएं। परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी उनसे कराया जाए। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों के निर्माण/ जियो टैगिंग की प्रगति की समीक्षा में गोरखपुर की प्रगति 95.65, देवरिया की 91 फीसदी, कुशीनगर की 95.71 व महराजगंज में 90.90 बताई गई। मंत्री ने बाकी बचे शौचालयों की जियो टैगिंग जल्द पूरी कराने का निर्देश दिया।

बच्चे ने 11 का पहाड़ा सुनाया, मंत्री बोले- शाबाश
समीक्षा बैठक के बाद पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने जिले के करीब आधा दर्जन गांवों का निरीक्षण कर विभिन्न योजनाओं के तहत हुए निर्माण कार्य का भौतिक सत्यापन भी किया। सरदारनगर विकास खंड के ग्राम पंचायत देवकइया में उन्होंने ऑपरेशन कायाकल्प के तहत प्राथमिक विद्यालयों में कराए गए कार्यों का निरीक्षण किया। स्कूल के शौचालय के साथ ही गांव में कुछ और शौचालयों में सफाई और टाइल्स देख उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विभागी अधिकारियों, कर्मचारियों की सराहना की।
इसी तरह गांव के ही स्कूल में उन्होंने कक्षा तीन के एक बच्चे से 11 का पहाड़ा पढ़ने को कहा। उसने जब पूरा पहाड़ा सुना दिया तो उन्होंने उसे शाबाशी दी। सरदारनगर में ही नीर निर्मल परियोजना के तहत चयनित ग्राम पंचायत महुअवा बुजुर्ग में उन्होंने शौचालय व सीसी रोड, पंचायत भवन तथा पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण किया।
गांव से बाहर स्थित मंदिर में उन्होंने दर्शन भी किया।
मंत्री ने पिपरौली ब्लॉक के कालेसर गांव में अंत्येष्टि स्थल का निरीक्षण किया। गांव वालों ने वहां बिजली से दाह संस्कार किए जाने के लिए ऑटोमेटिक मशीन लगाने की मांग की। इसी तरह उन्होंने सहजनवां ब्लॉक के हरपुर गांव में भी विकास कार्यों का निरीक्षण कर गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।