फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Questions have started being raised about the functioning of the Health Department after the video went viral.

जिला अस्पताल : बलगम जांच के लिए कर्मचारी ने मांगे 200 रुपये

Mon, 14 Sep 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 14 Sep 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Questions have started being raised about the functioning of the Health Department after the video went viral.
गोरखपुर। जिला अस्पताल परिसर स्थित टीबी क्लिनिक में जांच के नाम पर मरीज से रुपये मांगने का मामला सामने आया है। बलगम जांच के लिए 200 रुपये लेने का दावा करते हुए एक कर्मचारी का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुिष्ट नहीं करती है। वीडियो में सफेद शर्ट पहने एक कर्मचारी के पास रुपये दिखाई दे रहे हैं। बातचीत के दौरान रुपये लेने-देने जैसा दृश्य भी नजर आ रहा है। हालांकि, वीडियो में यह स्पष्ट नहीं है कि कर्मचारी के हाथ में दिखाई दे रहे रुपये किस काम के लिए लिए गए।
विज्ञापन

करीब पांच मिनट के इस वीडियो में कर्मचारी और वीडियो बनाने वाले व्यक्ति के बीच बातचीत होती दिखाई दे रही है। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। खास बात यह है कि 24 घंटे के भीतर जांच के नाम पर रुपये लेने का यह दूसरा वीडियो सामने आया है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में ही एक्सरे कराने के नाम पर कर्मचारी द्वारा मरीज से 200 रुपये लेने का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था। सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीबी मरीजों को बलगम समेत आवश्यक जांच और उपचार की निशुल्क सुविधा उपलब्ध कराने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed