{"_id":"6aa71340bdc22ae0030e5138","slug":"development-is-visible-in-rural-areas-through-roads-electricity-and-irrigation-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1063-1450516-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सड़क, बिजली व सिंचाई से ग्रामीण क्षेत्रों में दिख रहा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सड़क, बिजली व सिंचाई से ग्रामीण क्षेत्रों में दिख रहा विकास
Mon, 14 Sep 2026 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
पाली। प्रदेश के सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रदेश में सड़क, बिजली और सिंचाई के साथ ही ग्रामीण जीवन में भी विकास दिख रहा है। बेहतर सड़कों व सुविधाओं से गांवों में आना-जाना आसान हुआ है। इससे महिलाओं, युवाओं और विद्यार्थियों को भी फायदा मिल रहा है।
वह रविवार को पाली ब्लॉक के नेवास गांव स्थित कोटिया बखिरा पंप नहर के आधुनिकीकरण के लोर्कापण के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस नहर से किसान अब धान, गेहूं के साथ-साथ रबी की अलग-अलग फसलों, सब्जियों और अन्य कृषि कामों के लिए भी सिंचाई सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। ने लोगों से एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रमों की भी जानकारी दी।
विधायक प्रदीप शुक्ल व पाली ब्लॉक प्रमुख शशि प्रताप सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। संचालन विजय मिश्र ने किया। इससे पहले, हवन-पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कुल 3.39 करोड़ रुपये के लागत से सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग ने यह कार्य कराया है। इससे आसपास के गांवों के 700 से अधिक किसानोंको फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में भाजपा के मंडल अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, शिवचरण प्रसाद, अखिलेश तिवारी, राहुल सिंह, राजेश तिवारी, मुख्य अभियंता नलकूप शिव प्रसाद मौर्य, अधीक्षण अभियंता हरदेव प्रसाद, अधिशासी अभियंता विनोद थापा, सहायक अभियंता नरसिंह यादव व इंद्रजीत मौर्य आदि मौजूद रहे।