{"_id":"5dd64c0c8ebc3e54b36af104","slug":"one-policemen-and-miscreant-injured-during-encounter-in-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: पुलिस के साथ मुठभेड़ में पकड़े गए दो बदमाश, एक पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: पुलिस के साथ मुठभेड़ में पकड़े गए दो बदमाश, एक पुलिसकर्मी घायल
Thu, 21 Nov 2019 02:04 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Prachi Priyam
Updated Thu, 21 Nov 2019 02:04 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और दो बदमाशों के साथ मुठभेड़ में एक बदमाश और एक दरोगा को गोली लग गई। फिलहाल दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
घटना सुबह करीब चार बजे के करीब देवरिया चौराहे की है। वहां कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक अजय सिंह चेकिंग कर रहे थे। इसी समय एक बाइक पर सवार बदमाश अजय सिंह और उमेश यादव उर्फ बबलू बाइक से गांव कटरा खुर्द जाते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
पुलिस ने उन्हें जैसे रुकने का इशारा किया, पीछे बैठे एक बदमाश ने तमंचे से फायर कर दिया। इस दौरान उपनिरीक्षक अजय सिंह के बाएं हाथ में गोली लग गई। जवाबी कार्रवाई में बदमाश अजय सिंह के भी पैर में गोली लगी। इसके बाद दोनों बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन