{"_id":"5dc96ce68ebc3e5b635f1578","slug":"now-mukhauda-and-sringinari-conect-with-ayodhya-a-turist-place-gorakhpur-news-gkp3288234132","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या से जुड़ेगा मखौड़ा और श्रंगीनारी-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या से जुड़ेगा मखौड़ा और श्रंगीनारी-
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या से जुुड़ेगा मखौड़ा और श्रंगीनारी
बस्ती। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या को तपोभूमि मखौड़ा एवं श्रंगीनारी से जोड़कर पर्यटन एवं रोजगार को बढ़ावा देने की नायाब पहल की गई है। श्रीराम जन्म का पुत्रेष्ठि यज्ञ के रूप में निमित्त बने दोनों धर्मस्थलों की महत्ता को परखते हुए डीएम आशुतोष निरंजन ने पहल की है। सोमवार को मजिस्ट्रियल कमेटी गठित कर दोनों स्थलों के बुनियादी ढांचे को चाक-चौबंद करने की कार्य योजना तैयार करने की जिम्मेदारी सौंप दी।
एसडीएम हर्रैया की अध्यक्षता वाली कमेटी में सीओ हर्रैया, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी सिद्धार्थनगर, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड, अधिशासी अभियंता सरयू नहर खंड-4, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड हर्रैया एवं खंड विकास अधिकारी हर्रैया सदस्य के रूप में नामित किया गया है। डीएम ने बताया कि यह कमेटी मखौड़ा धाम एवं श्रंगीनारी को अयोध्या से जोड़ने वाले मार्गों के निर्माण एवं रख रखाव का नजरी नक्शा प्लान करके प्रस्तुत करेगी। दोनों स्थलों को निर्वाध बिजली आपूर्ति के लिए प्रशासनिक एवं तकनीकी प्रस्ताव तैयार करने, इर्दगिर्द के घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा, निकट की नदियों के घाटों की सफाई की कार्य योजना कमेटी से तैयार कराई जा रही है। 15 दिन के भीतर कमेटी को अपना प्रस्ताव/कार्य योजना प्रस्तुत करनी है।