फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   notice to gram pradhan.

शौचालय निर्माण में शिथिलता पर प्रधानों को नोटिस

Mon, 29 May 2017 08:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 29 May 2017 08:24 PM IST
विज्ञापन
जिले के सभी गांवों को खुले में शौचमुक्त बनाने के लिए धन आवंटन के बाद भी  शौचालय नहीं बनने पर सीडीओ ने ग्राम प्रधानों को नोटिस दिया है। इसमें कहा है कि यह कार्य मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल है। समय से यदि कार्य को पूरा नहीं कराया गया तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी अनुज सिंह ने तीन सौ से अधिक प्रधानों को जारी को आदेश जारी किया है। इसमें लिखा है कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जिले की सभी ग्रामपंचायतों को खुले में शौच मुक्त करने के लिए 31 दिसम्बर तक का समय दिया गया है। इन ग्राम पंचायतों को धनराशि दिए एक माह से अधिक होने के बावजूद कार्य पूरा नहीं हुआ। इससे अभियान पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन


इसलिए सभी प्रधानों को आदेशित किया जा रहा है कि खुले में गांवों को शौच मुक्त किए जाने के लिए तेजी से कार्य करें। एक सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत शौचालयों का निर्माण कराकर उसकी रिपोर्ट सहायक विकास अधिकारी तथा खंड विकास अधिकारी के हस्ताक्षर युक्त प्रमाण पत्र डीपीआरओ कार्यालय भेजें। इस कार्य में शिथिलता अक्षम्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed