फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   NER gm check railway stations

खराब काम पर फटकार, अच्छे के लिए पुरस्कार

Wed, 24 Feb 2016 02:10 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 24 Feb 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
NER gm check railway stations
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्र ने कैंट स्टेशन से छपरा स्टेशन तक रेलवे ट्रैक और यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बेहतर कार्य के लिए पुरस्कृत किया तो वहीं यात्री सुविधाओं में कमी पर नाराजगी भी जताई और सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान चौरीचौरा में आदर्श स्टेशन का लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन


महाप्रबंधक ने कैंट स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को बढ़ाने का निर्देश दिया। चौरीचौरा एवं गौरी बाजार रेलवे स्टेशन के समपार फाटक 145 का निरीक्षण किया। इस दौरान गेट मैन से संरक्षा के बारे में पूछताछ की और जवाब सही मिलने पर उसे 2 हजार रुपये, इसके आगे एक पुल के निरीक्षण के दौरान बेहतर रख-रखाव के लिए पुल निरीक्षक टीम को 15 हजार रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया। देवरिया में वीआईपी कक्ष में सुधार,  उत्तर दिशा में टिकट काउंटर और पश्चिम की तरफ फुट ओवरब्रिज के निर्माण की बात कही। रेलवे कालोनी में सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। वहीं व्यापार मंडल के सदस्यों ने उनसे मिलकर अपनी समस्याएं बताईं। साफ-सफाई से खुश महाप्रबंधक ने 20 हजार रुपये का सामूहिक पुरस्कार तथा स्वास्थ्य यूनिट को 5 हजार रुपए देने की घोषणा की।
विज्ञापन


देवरिया सदर एवं नूनखार स्टेशन के बीच एक समपार फाटक पर तैनात गेटमैन को संरक्षा की पूरी जानकारी होने पर दो हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया। भटनी स्टेशन पर रनिंग रूम में सोलर लाइट लगाने, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, गीजर तथा जनरेटर लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि रनिंग में संयुक्त रूप से गार्ड एवं ड्राइवर दोनों को एक साथ रहने की व्यवस्था की जाए। भटनी एवं भाटपार रानी के बीच हुए महाप्रबंधक ने 15 हजार रुपए का सामूहिक पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीरादेई स्टेशन, एकमा स्टेशन और छपरा स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में सुधार का निर्देश दिया। यहां विधायक सीएन गुप्ता ने उन्हें क्षेत्रीय जनता की समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान वाराणसी मंडल के डीआरएम एसके कश्यप, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक एपी सिंह, सीपीआरओ संजय यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed