फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nepali citizen caught by SSB with heroine worth 54 lakhs drugs smuggling news

महराजगंज: भारत-नेपाल सीमा पर 54 लाख की हेरोइन के साथ पकड़ा गया नेपाली शख्स

Thu, 28 Nov 2019 12:55 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज Published by: Prachi Priyam Updated Thu, 28 Nov 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
Nepali citizen caught by SSB with heroine worth 54 lakhs drugs smuggling news
पकड़ा गया युवक - फोटो : अमर उजाला

महराजगंज से सटे इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात बरगदवा बीओपी के एसएसबी जवानों ने बुधवार देर रात सीमा पर गश्त के दौरान 54 ग्राम हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को पकड़ लिया। उसके बाद जवानों ने पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ के बाद पुलिस के हवाले कर दियाl जवानों ने व्यक्ति के पास से बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 54 लाख रुपए बताई है।

विज्ञापन


बरगदवा बीओपी के एसएसबी उपनिरीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी ने बताया कि जवानों की एक टुकड़ी बुधवार रात बॉर्डर पर गस्त कर रही थी। इसी बीच बॉर्डर से सटे गांव कनरी-चकरार के निकट नेपाल की तरफ से एक व्यक्ति बाइक से आता दिखाई दिया। जिसके बाद जवानों ने संदिग्ध व्यक्ति को रोका तो व्यक्ति भागने लगा। 
विज्ञापन


इसके बाद जवानों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। उसकी तलाश ली तो बाइक की डिक्की से 54 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। जवानों द्वारा पूछताछ करते पर पकड़े गए व्यक्ति ने बताया कि वह नेपाल के बेलहिया थाना रुपनदेही का रहने वाला है और उसका नाम सूरज थापा है। कागजी कार्रवाई के बाद उस व्यक्ति को बरगदवा पुलिस के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed