{"_id":"5dd3bf318ebc3e54936d4522","slug":"nepal-police-detaines-21-people-protesting-against-india-in-kathmandu","type":"story","status":"publish","title_hn":"काठमांडू में मशाल जुलूस निकाल भारत के खिलाफ प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए 21 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काठमांडू में मशाल जुलूस निकाल भारत के खिलाफ प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए 21 लोग
Tue, 19 Nov 2019 03:38 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Prachi Priyam
Updated Tue, 19 Nov 2019 03:38 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल की राजधानी काठमांडू में सोमवार की शाम को भारतीय दूतावास से लेकर नेपाल संसद तक मशाल जुलूस निकालकर भारत के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन करने वालों ने भारतीय दूतावास में घुसने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए।
विज्ञापन
मालूम हो कि बीते कई दिनों से सीमा विवाद को लेकर नेपाल में भारत विरोधी प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी बीच सोमवार को काठमांडू में प्रदर्शन कर रहे लोगों को नेपाल पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वाले लोगों का आरोप है कि कालापानी, लिपुलेख व लिम्पियाधुरा को भारत के नए मानचित्र में गलत ढंग से प्रदर्शित किया गया है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
भारत को अपने विस्तारवाद की नीति में सुधार करना होगा। बताया गया कि भारत, नेपाल और चीन से सटे कालापानी क्षेत्र के कुछ हिस्सों को भारतीय नक्शे में शामिल करने पर नेपाल आपत्ति कर रहा है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के नए केंद्रशासित प्रदेश के गठन के बाद भारत सरकार ने देश का जो नया नक्शा जारी किया है, उसी को लेकर नेपाल आपत्ति कर रहा है।
जारी हुए नए नक्शे में पाकिस्तान के कब्जे वाले गुलाम कश्मीर को नवगठित केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का हिस्सा दर्शाया गया है, वहीं गिलगित-बाल्टिस्तान को लद्दाख का अंग बताया गया है। उत्तराखंड के धारचूला इलाके से छूने वाली नेपाली सीमा से कालापानी इलाका सटा हुआ है।
चीन के नजदीक होने के कारण यह त्रिकोणीय क्षेत्र बहुत संवेदनशील माना जाता है। काठमांडू महानगर पुलिस के प्रमुख उपनिरीक्षक उत्तम राज सुवेदी ने बताया कि प्रदर्शन करने वाले लोग भारतीय दूतावास में घुसने का प्रयास कर रहे थे। ऐसे में 21 लोगों को हिरासत में लिया गया है।