फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   navodaya school

खराब खाने को लेकर छात्रों का हंगामा, पत्थर फेंके, उप प्रधानाचार्य चोटिल

Thu, 12 Sep 2019 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
navodaya school
हंगामे के बाद नवोदय विद्यालय के मेस में पहुंची पुलिस।
खराब खाने को लेकर छात्रों का हंगामा, पत्थर फेंके, उप प्रधानाचार्य चोटिल
विज्ञापन

पीपीगंज (गोरखपुर)। नवोदय विद्यालय के छात्रों ने मेस में खाने की खराब क्वालिटी को लेकर बुधवार की रात जमकर हंगामा किया। सीनियर छात्र खाने का बहिष्कार कर हॉस्टल की छत पर चढ़ गए और वहां से पत्थर फेंके । एक पत्थर उप प्रधानाचार्य आरके दीक्षित को लगा, जिससे वह चोटिल हो गए। छात्रों का आरोप है कि मेस से उन्हें खराब खाना दिया जा रहा है और हॉस्टल और मेस में गंदगी भी बहुत ज्यादा है। घटना की सूचना पाकर पीपीगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। देर रात कैपियरगंज के उपजिलाधिकारी मनोज तिवारी एवं सीओ कैपियरगंज दिनेश कुमार सिंह पहुंचे और छात्रों को समस्याएं दूर करने का आश्वासन दिया। उसके बाद छात्र छत से उतरे और खाना खाया।
बुधवार की रात आठ बजे के करीब जूनियर वर्ग के छात्र मेस से खाना लेकर चले गए थे। उसके बाद सीनियर छात्र जैसे ही पहुंचे वे आलू की सब्जी के रस में ही पनीर और अंडा दिए जाने पर भड़क गए। छात्रों ने खाने का बहिष्कार कर हंगामा शुरू कर दिया। इसकी सूचना पाते ही शिक्षक एकत्र होने लगे। लेकिन इसी बीच नाराज छात्र हॉस्टल को अंदर से बंद कर छत पर चढ़ गए और पत्थर फेंकने लगे। एक पत्थर उप प्रधानाचार्य आरके दीक्षित को लगा। शिक्षकों ने इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। छात्रों ने बताया कि खाने की क्वालिटी बेहद खराब है। कई बार शिकायत करने के बाद भी नहीं सुधारा जा रहा है। छात्रों के साथ व्यवहार अमानवीय हो रहा है।
विज्ञापन

...
आए दिन होता है विवाद
मेस में खाने को लेकर नवोदय विद्यालय में आए दिन विवाद होता है। यहां पर छात्र इसी समस्या को लेकर नाराजगी जाहिर करते हैं और हंगामा भी करते हैं। लेकिन खाने की गुणवत्ता सुधारने के बजाय प्रबंधन विद्यालय से नाम काटने की धमकी देकर उन्हें शांत करा दिया जाता है। अभी तीन महीने पहले भी छात्रों ने हॉस्टल में विभिन्न समस्याओं को लेकर हंगामा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
भोजन के लिए केवल 46 रुपये मिलते हैं। इतने रुपये में जो बन पाता है, वहीं दे पाएंगे। 450 विद्यार्थी हैं। मीनू छात्रों के साथ बैठक करके तय किया जाता है। - टी. लक्ष्मी राजमा, प्रधानाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed