{"_id":"5a6de05f4f1c1b4e588b5454","slug":"nasrin-bano-is-selected-in-up-football-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी फुटबॉल टीम का हिस्सा बनीं नसरीन बानो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी फुटबॉल टीम का हिस्सा बनीं नसरीन बानो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
नसरीन बानो।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की बेटी नसरीन बानो ने गोरखपुर का मान बढ़ाया है। वह प्रदेश की फुटबॉल टीम में चुनी जाने वाली गोरखपुर की एकमात्र खिलाड़ी हैं। उनकी कामयाबी पर जिला फुटबॉल संघ ने उन्हें बधाई दी है।
उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के महासचिव मोहम्मद शम्सुद्दीन ने बताया कि नसरीन बानो 20 सदस्यीय यूपी फुटबॉल टीम में गोरखपुर-बस्ती मंडल की इकलौती खिलाड़ी हैं। 29 जनवरी से 14 फरवरी तक उड़ीसा के कटक में होने वाली 23वीं राष्ट्रीय महिला फुटबॉल चैंपियनशिप में नसरीन बानो प्रदेश की टीम की ओर से प्रतिभाग करेंगी। इसके साथ ही प्रदेश की टीम को मुरादाबाद में प्रशिक्षण दे रहे पीएसी नौवीं वाहिनी के इरशाद अहमद को प्रदेश की टीम का प्रशिक्षक नामित किया गया है। इस पर जिला फुटबॉल संघ के सभी पदाधिकारियों ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में गौतम सरकार, नसीम अहमद, महताब खान, सेते मल्ल, मनु छेत्री, संजय साहनी, फखरुद्दीन, शिव कुमार श्रीवास्तव, देवेंद्र गौड़, संजोग, एनपी गौड़ आदि प्रमुख रहे।
पहला मुकाबला पंजाब से कल
यूपी टीम का पहला मैच मंगलवार को पंजाब से होगा। तीन फरवरी को झारखंड और सात फरवरी को अरुणाचल प्रदेश से यूपी की भिड़ंत होगी। आठ ग्रुप में बांटी गई टीमों में यूपी की टीम पंजाब, झारखंड और अरुणाचल के साथ ग्रुप ए में है। इसमें शीर्ष पर रहने वाली टीम क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलेगी।