फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   murder in badhargang

पहला पेज - बड़हलगंज में हत्या

Mon, 05 Aug 2019 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
murder in badhargang
बड़हलगंज गोली कांड में घायल शैलेश यादव।
बड़हलगंज में तड़तड़ाईं गोलियां, इलेक्ट्रीशियन की मौत, दो और को गोली लगी
विज्ञापन

चिल्लूपार/बड़हलगंज। पुरानी रंजिश और भूमि विवाद में रविवार की देर रात बड़हलगंज थाना क्षेत्र के दवनाडीह गांव में गोलियां तड़तड़ाईं। रायफल से ताबड़तोड़ फायरिंग में मिश्रौलिया गांव के इलेक्ट्रीशियन शिवानंद मौर्या (40) की मौत हो गई। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के जिलाध्यक्ष श्याम नारायन यादव के भतीजे चंद्रशेखर उर्फ यादव को भी गोली लगी है। मधुपुर चौराहा पर शैलेश यादव नामक एक युवक भी गोली से घायल हुआ है। इन सबका इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है। इस मामले में प्रसपा अध्यक्ष की तरफ से गांव के ही सुनील यादव, राकेश यादव, अरविंद यादव, सदानंद यादव के अलावा दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। करीब 20 राउंड गोलियां चली हैं। घटना की सूचना पाकर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। एहतियातन दवनाडीह में पुलिस तैनात कर दी गई है।
प्रसपा के जिलाध्यक्ष श्याम नारायन यादव मधुपुर चौराहा पर आवास बनाकर रहते हैं। उनका गांव दवनाडीह है। रविवार की देर शाम वह गांव के इंद्रासन यादव की पत्नी के ब्रह्मभोज में शामिल होने भतीजे चंद्रशेखर के साथ बुलेट से गए थे। भोजन के बाद रात 9.15 बजे लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाकर बैठे छह लोगों ने हमला बोल दिया। बुलेट से श्याम नारायन निकल न पाएं, इसलिए सड़क पर ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी कर दी गई। हमलावर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगे। उनका इरादा प्रसपा जिलाध्यक्ष को मौत के घाट उतारना था। फायरिंग के दौरान एक गोली प्रसपा जिलाध्यक्ष के भतीजे चंद्रशेखर के हाथ में जा धंसी। इससे बुलेट अनियंत्रित हुई और जिलाध्यक्ष सहित उनका भतीजा खेत में गिर पड़ा। इसी बीच ब्रह्मभोज में शामिल होने गए मिश्रौलिया गांव के शिवानंद मौर्या बाइक से पहुंच गए। हमलावरों ने सोचा कि प्रसपा जिलाध्यक्ष के साथ के और लोग आ गए। उन्होंने बाइक सवार पर फायर झोंक दिया। गोली इलेक्ट्रीशियन शिवानंद मौर्या को लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक शिवानंद की बाइक पर सवार शैलेश यादव को भी गोली लगी है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गोलीबारी से क्षेत्र में दहशत फैल गई। लोग भागकर खेतों की तरफ गए तो पुरानी रंजिश में गोली चलने की बात सामने आई। प्रसपा जिलाध्यक्ष की तरफ से भी गोली चलाई गई है। आसपास के लोगों के जुटने की वजह से हमलावर फरार हो गए। अंधेरा होने की वजह से प्रसपा जिलाध्यक्ष बच गए। इस मामले की सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी गोला सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की छानबीन जारी है। देर रात प्रसपा जिलाध्यक्ष को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया। घटना स्थल से हमलावरों की एक बाइक और ट्रैक्टर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसपा से लड़ चुके हैं लोकसभा चुनाव
जिला पंचायत सदस्य रहे श्याम नारायन यादव ने शिवपाल यादव की पार्टी प्रसपा से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा था। पिछले सप्ताह ही उन्हें प्रसपा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले श्याम नारायन का सपा के एक नेता से विवाद हुआ था। दोनों ने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव एक दूसरे के खिलाफ लड़ा था। इसमें श्याम नारायन को जीत मिली थी।

कोट:::
पुरानी रंजिश में गोली चली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। श्यामनारायन यादव की तरफ से चार नामजद सहित छह के खिलाफ तहरीर दी गई है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
सतीश चंद शुक्ल, पुलिस क्षेत्राधिकारी गोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed