फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   murder

युवक को उसके ही दोस्तों ने पीट-पीट कर मार डाला

Tue, 13 Aug 2019 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
murder
राजघाट में पीट-पीटकर मारे गए कासिफ की फाइल फोटो
युवक को उसके ही दोस्तों ने पीट-पीटकर मार डाला
विज्ञापन

गोरखपुर। घर से बुलाकर ले गए दोस्तों ने राजघाट के मिस्कार टोला के एक युवक की सोमवार को पीट-पीटकर हत्या कर दी। मारने से पहले उन्होंने युवक को नशीला इंजेक्शन भी लगाया था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
राजघाट थाना क्षेत्र के मिस्कार टोला निवासी दिवंगत मोहम्मद शरीफ का बेटा मोहम्मद कासिफ (31) सोमवार सुबह बकरीद मनाने दिल्ली से घर आया था। सोमवार दोपहर में मोहल्ले में रहने वाले उसके दोस्त बुदरु और आमिर बुलाकर ले गए। राजगंज उत्तरी मोहल्ले में तीन अन्य युवक भी आ गए। आरोप है कि सभी ने मिलकर कासिफ को नशे का इंजेक्शन लगा दिया। कासिफ के बेदम होने के बाद इलाके के एक डॉक्टर की क्लीनिक के बगल में स्थित गली में पीटकर हत्या कर दी। कासिफ के परिवार वालों की तहरीर पर केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने आमिर और बुदरु को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

भाई की पिटाई के बदला लेने के लिए की हत्या
गोरखपुर। राजघाट के मिस्कार टोला के रहने वाले मोहम्मद कासिफ हत्या के आरोपियों आमिर और बुदरु से पूछताछ में पुलिस को अहम जानकारियां मिली हैं। सूत्रों ने अनुसार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि कासिफ के बड़े भाई राशिद ने कुछ दिन पूर्व बुदरु के बड़े भाई की पिटाई कर दी थी। इस मामले में राशिद जेल भी गया था। हालांकि अब वह जमानत पर बाहर है। इसी पिटाई का बदला लेने के लिए बुदरु ने उसके छोटे भाई कासिफ की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने दोस्त के साथ मिलकर उसने कासिफ को घर से बुलाया और धोखे से नशे का इंजेक्शन लगा दिया। कासिफ के बेसुध होने के बाद पीट-पीटकर मार डाला। कासिफ चार भाइयों में सबसे छोटा था। सबसे बड़ा जावेद, दूसरे नंबर का राशिद अली और तीसरे नंबर का आशिफ है। कासिफ दिल्ली में कमाता था। बकरीद की छुट्टी पर सोमवार सुबह ही वह दिल्ली से घर पहुंचा था। उसकी मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।

कोट
युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घरवालों ने कुछ युवकों पर पीटकर मारने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर दो नामजद आरोपियाें को पकड़ा गया है।- डॉ. कौस्तुभ, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed