{"_id":"5d9f90948ebc3e015c0cbdf9","slug":"mother-doctor-beaten-gorakhpur-city-news-gkp324964498","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील गाना बजाने से मना करने पर मां-बेटी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अश्लील गाना बजाने से मना करने पर मां-बेटी को पीटा
विज्ञापन
हरपुर बुदहट इलाके में पिटाई से घायल बेटी जूही।
अश्लील गाना बजाने से मना करने पर मां-बेटी को पीटा
हरपुर बुदहट (गोरखपुर)। इलाके के रामनगर सुरस गांव में अश्लील गाना बजाने से मना करने पर मां-बेटी को पड़ोसियों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घायल हालत में दोनों को सहजनवां सीएचसी लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पानमती के पति ब्रह्मदेव की मौत हो चुकी है। वह अपनी बेटी जूही के साथ मायके में रहती हैं। बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे के करीब जूही दरवाजे पर थी। आरोप है कि इसी दौरान पट्टीदार केशभान अश्लील गाना बजाने लगा। जूही ने आवाज धीरे करने को कहा इससे नाराज केशभान, शेषनाथ, विजयनाथ लाठी डंडा लेकर घर पर धावा बोल दिए और मां-बेटी को दौड़ाकर पीटने लगे। कुछ ग्रामीणों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
पानमती के मुताबिक वह नेवासा पर मायके में रहती हैं, पट्टीदार उनकी संपत्ति हड़पना चाहते हैं इसी वजह से आए दिन परेशान करते हैं। थानाध्यक्ष हेमेंद्र पांडेय का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।