फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   morari bapu

राम मंदिर के निर्माण को हर भारतीय स्वयं आगे आएं : मोरारी बापू

Thu, 10 Oct 2019 09:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
morari bapu
कुसम्ही स्थित फॉर्म हाउस पर पत्रकारों से बातचीत करते मोरारी बापू।
राम मंदिर के निर्माण को हर भारतीय स्वयं आगे आएं : मोरारी बापू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। देश में रहने वाला कोई भी शख्स चाहे वो किसी भी मजहब का हो, सबसे पहले भारतीय है। हर भारतीय का दायित्व है कि वह प्रभु राम, जिनमें सभी की आस्था है, के मंदिर के निर्माण के लिए स्वयं आगे आए। आपसी सामंजस्य की कमी की वजह से अभी तक प्रभु राम के जन्मस्थल पर मंदिर निर्माण नहीं हो सका है।
ये बातें गुरुवार को कुसम्ही स्थित एक फार्म हाउस पर आयोजित प्रेसवार्ता में रामकथा मर्मज्ञ मोरारी बापू ने कहीं। उन्होंने कहा कि भारत एक विशाल देश है, जहां हिंदू, मुस्लिम, सिख, पारसी, जैन या बौद्ध समेत विभिन्न धर्र्मों में आस्था रखने वाले लोग रहते हैं। सभी पहले भारतीय हैं, उसके बाद इनका मजहब है। हर भारतीय के दिल में राम बसते हैं। सभी को मिलकर राम मंदिर के निर्माण के लिए आगे आना चाहिए। अखंड भारत की परिकल्पना पर कहा कि करीब 200 वर्ष के पहले का भारत अखंड था। जिसमें आस पास के देश शामिल थे। भले ही अब ये भारत के अभिन्न अंग नहीं हैं। मगर मन के अखंड भारत में पूरा आर्यावर्त आता है। साधु-सन्यासियों पर लग रहे गंभीर आरोपों पर कहा कि सभी ऐसे नहीं हैं। भारत श्रद्धा का देश है, ऋषियों और साधू-संतों की यहां पूजा होता है। कुछ लोगों की वजह से साधु-सन्यासियों की भूमिका पर सवाल उठाना गलत है।
विज्ञापन

युद्ध किसी समस्या का हल नहीं
बापू ने कहा कि भारत युद्ध नहीं बुद्ध को देने वाला देश है। भले ही हमारे पड़ोसी देश हमको युद्ध के लिए ललकार रहे हों। मगर युद्ध किसी समस्या का हल नहीं होता। शस्त्र को शास्त्र की छाया में ही उठाया जाना चाहिए। तभी इससे होने वाले व्यापक नुकसान को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं का भा रही रामकथा
युवाओं के असंस्कारी होने और उन्हें घर से निकालने के सवाल पर कहा कि मैं एक शिक्षक रहा हूं। किसी स्कूल में 100 में से 35 नंबर लाने वाले बच्चे को पास माना जाता है। ऐसे ही रामकथा में 60 प्रतिशत से ज्यादा लोग शामिल होने पहुंच रहे हैं। सुखद पहलू है कि इसमें भारी तादात युवाओं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed