फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Moradabad and kanpur south win basketball tournament

मुरादाबाद और कानपुर दक्षिण बनी विजेता

Mon, 19 Sep 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 19 Sep 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
Moradabad and kanpur south win basketball tournament
बास्केटबाल के जूनियर वर्ग की विजेता टीम। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
आइसीएसई बोर्ड की बास्केटबॉल जोनल प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के सीनियर वर्ग में कानपुर दक्षिण व जूनियर वर्ग में मुरादाबाद की टीम विजेता बनी। कानपुर दक्षिण ने सीनियर व जूनियर दोनों वर्ग के फाइनल में जगह बनाई थी। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि पीएफ  कमिश्नर विजय विक्रम बहादुर सिंह व विशप डोमनिक कोक्कट ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी दी।
विज्ञापन


रविवार को लिटिल फ्लावर स्कूल धर्मपुर में जूनियर वर्ग में मुरादाबाद व कानपुर दक्षिण के बीच मैच हुआ। रोमांचक मैंच में मुरादाबाद को एक प्वाइंट से जीत मिली। मैच का स्कोर 39-38 रहा। मुरादाबाद की एबी ने 23 बास्केट किए। एबी ने सेमीफाइनल मैच में भी 20 बास्केट कर अपनी प्रतिभा दिखाई। अपेक्षा ने आठ व अंजलि ने छह बास्केट किए। कानपुर दक्षिण की तरफ  से वैष्णवी ने सर्वाधिक 12 तथा अनुष्का व नूर ने 9-9 बास्केट किए।
विज्ञापन


सीनियर वर्ग में कानपुर दक्षिण की टीम शुरू से ही लखनऊ ए पर हावी रही। कानपुर दक्षिण ने फाइनल मैच 43-27 के भारी अंतर से जीत लिया। विजेता टीम की हिमजोत ने 23 बास्केट कर अपने बल पर टीम को खिताब दिलाया। हिमजोत ने सेमीफ ाइनल में आठ बास्केट कर टीम को फ ाइनल में जगह दिलाई थी। सिमरन ने आठ व शिवांगी ने चार बास्केट किए। फादर साबू, फादर बेनी, फादर जोस, फादर मैथ्यू आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed