फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   modi's closed yogi run against the campaign.

मोदी के करीबी योगी के खिलाफ चला रहे अभियान

Mon, 29 May 2017 07:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 29 May 2017 07:56 PM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने भाजपा नेताओं पर जमकर हमला बोला। कहा कि उत्तर प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था के पीछे भाजपा के लोगों का ही हाथ है। मोदी के करीबी योगी सरकार के खिलाफ असहयोग अभियान चला रहे हैं। भाजपा की अंदरूनी राजनीति का शिकार उत्तर प्रदेश हो रहा है।
विज्ञापन


पार्टी की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने आए संजय सिंह ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सपा सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार, अराजकता, गुंडागर्दी और बसपा की जातिवादी राजनीति से ऊबकर जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया, लेकिन उसे फिर निराशा हाथ लगी। योगी सरकार के ढाई महीने के शासन काल में अपराध में चार गुना वृद्धि हुई है। यदि वह प्रदेश की कानून व्यवस्था बेहतर करना चाह रहे हैं तो सबसे पहले अपने नेताओं पर अंकुश लगाएं। अधिकारियों के ट्रांसफर से कानून व्यवस्था बेहतर नहीं होगी। उन्होंने सहारनपुर की जातीय हिंसा के लिए वहां के सांसद को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही यह भी जोड़ा कि मुरादाबाद के सांसद ने एक जीएम को चप्पल से पीटा था। इसे कहीं से भी जायज नहीं ठहराया जा सकता।
विज्ञापन


आप नेता ने एंटी रोमियो अभियान को उचित ठहराया पर सवाल भी किया कि इसके नाम पर भाजपा कार्यकर्ताओं को गुंडागर्दी करने की छूट किसने दी है। उन्होंने प्रदेश सरकार के कर्ज माफी पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि आरबीआई कर्ज माफी से कदम पीछे खींच रही है। सरकार को इसे स्पष्ट करना चाहिए। संजय सिंह ने कहा कि 15 जुलाई के बाद आम आदमी पार्टी नगरीय क्षेत्रों में अभियान चलाएगी। हर जिले में पार्टी अपना संगठन खड़ा करेगी। नगर निकाय चुनाव में भी पार्टी प्रत्याशी उतारेगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जनता से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed