फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mmmut the gym and cycling track, including gift

एमएमएमयूटी को जिम और साइकिल ट्रैक समेत कई सौगात

Thu, 03 Dec 2015 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 03 Dec 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। एमएमएमयूटी के दूसरी वर्षगांठ और स्थापना दिवस समारोह के मौके पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विश्वविद्यालय की कई परियोजनाओं को लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में साइकिल ट्रैक और जिम बनाने की घोषणा की और सिविल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों से इस ट्रैक का डिजाइन करने का आह्वान किया। इस मौके पर विश्वविद्यालय की पहली परिनियमावली का विमोचन भी किया गया।

बुधवार को विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ने बीटेक, एमसीए और एमबीए के गोल्ड मेडलिस्ट विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय बहुत बेहतर काम कर रही है और अच्छी दिशा में जा रही है। इसके बावजूद हमें बहुत कुछ करने की जरूरत है।

वैश्विक स्तर पर हमारे शिक्षण संस्थान बहुत पीछे हैं। इस विश्वविद्यालय को विश्वस्तरीय बनाने की जिम्मेदारी वीसी और सरकार की है। विश्वविद्यालय के विकास के लिए 186 करोड़ रुपये दिया जा चुके हैं और बेहतर करने के लिए जो भी प्रस्ताव आयेगा उसे पूरा किया जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों से लगन से पढ़ाई करने का आह्वान किया। कहा कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई जितनी कठिन है कोर्स पूरा करने के बाद भी कई तरह की चुनौतियां हैं।

इसलिए अपने आपको औद्योगिक जरूरतों के अनुसार तैयार करना होगा। पर्यावरण चुनौतियों को देखते हुए सोलर एनर्जी की दिशा में काफी काम करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, तकनीकी मंत्री फ रीद महफूज किदवई कृषि शिक्षा एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह ने भी संबोधित किया। कुलपति प्रो. ओंकार सिंह ने विश्वविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

इस दौरान गोरखपुर ग्रामीण के विधायक विजय बहादुर यादव, पिपराइच राजमती निषाद, सपा जिलाध्यक्ष मोहसिन खान, आयुक्त पी. गुरू प्रसाद, डीएम रंजन कुमार, एसएसपी लव कुमार समेत अन्य विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

आइडिया दीजिए, सरकार करेगी मदद

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि रोजगार के लिए मददगार आविष्कारों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने 50 करोड़ रुपये फंड का प्रावधान किया है। कोई भी व्यक्ति किसी आइडिया के साथ बिजनेस शुरू करना चाहता है तो सरकार उसकी मदद करेगी। इंजीनियरिंग का कोर्स करने के बाद इस फंड का उपयोग कर स्वरोजगार शुरू कर सकते हैं।

प्रदेश में सोलर प्लांट से तैयार हुआ 500 मेगावाट बिजली

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 500 मेगावाट का सोलर प्लांट तैयार कर दिया है। सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए लोहिया ग्राम में यदि कोई सोलर प्लांट लगाने का इच्छुक है तो उसे भी 3.5 लाख रुपये का सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दो गांव में सोलर प्लांट लगाकर निशुल्क बिजली दी जा रही है।

मेडिकल कॉलेज की बेहतर सुविधा के लिए सरकार सजग

अखिलेश यादव ने कहा कि इस क्षेत्र की गरीबी और उनकी बीमारी को देखते हुए यहां एम्स की स्थापना आवश्यक है। फिर भी सरकार सरकार बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बेहतर से बेहतर सुविधा दिलाने के लिए सजग है। मेडिकल कालेज में कैंसर की बीमारी के इलाज की सुविधा के लिए 350 करोड़ कोबाल्ट मशीन, एमआरआई मशीन के लिए 8.50 करोड़ दे दिया गया। दोनों मशीनें आगामी जनवरी से काम करने लगेंगी। इससे आम जन के बेहतर इलाज में और आसानी होगी।

इन परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास और लोकार्पण

स्केटिंग रिंक, वर्चुअल क्लास रूम, रमन छात्रावास का विस्तार एवं उच्चीकरण, प्रबंधन अध्ययन केंद्र भवन के प्रथम तल का शिलान्यास, कुलपति कैंप कार्यालय, प्रशासनिक भवन में नए पोर्टिको एवं कांफ्रेस हॉल, 100 केवीए के सोलर पावर प्लांट, सुभाष भवन छात्रावास के विस्तार, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में सेमिनार रूम, सिविल इंजीनियरिंग विभाग में सेमिनार रूम, सात क्लास रूम, इलेक्ट्रानिक इंजीनियरिंग विभाग में सेमिनार रूम, लाइब्रेरी हॉल के वातानुकूलन कार्य, एप्लाइड साइंस विभाग में लैब।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed