फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   medicines of skin desease, neuro and burn are destroyed

चर्म, न्यूरो, बर्न की दवाएं कर दी बर्बाद

Sat, 08 Oct 2016 08:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 08 Oct 2016 08:45 PM IST
विज्ञापन
medicines of skin desease, neuro and burn are destroyed
Now Affordable treatment in BHU Hospital, 90 per cent of cheap medicines available - फोटो : demo
मेडिकल कॉलेज में बर्न, चर्म और न्यूरो की दवाएं बर्बाद हो रहीं हैं। मरीज बाहर से दवा खरीद रहे और स्टोर में दवाएं भरी पड़ी हैं। संदेह होने पर एसआईसी ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर जांच कराई तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया। इसके बाद कार्यवाहक प्राचार्य की मौजूदगी में स्टोर को सील कर दिया गया है और प्राचार्य के आने पर दवाओं का मिलान कर आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। खबर है कि कई दवाएं एक्सपायर भी हो चुकी हैं। जिसकी कीमत करीब दस लाख बताई जा रही।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के सेंट्रल ड्रग स्टोर में दवाएं रखी जाती हैं। वहां से हर वार्ड द्वारा रोजाना मांग के हिसाब से दवाओं को भेजा जाता है। वार्ड नंबर दो में चर्म, बर्न और न्यूरो के मरीज होते हैं। यही पर इस मर्ज की दवाओं को रखने के लिए स्टोर भी बना हुआ है। एसआईसी के पास दवाओं की मांग गई तो उन्होंने वार्ड मौजूद मरीजों की संख्या पूछ ली। साथ ही इस वार्ड से दो इंडेंट आ रहा था। एक तो सिस्टर इंचार्ज द्वारा दूसरा चर्म रोग के डॉक्टर भेज रहे थे। इसी पर संदेह होने पर तीन फार्मासिस्टों को पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंप दी।
विज्ञापन


शनिवार को कमेटी ने अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी है। इसके बाद एसआईसी कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. माही मित्तल को बुलाया और स्टोर खुलवाया तो देखा उसमें दवाएं भरी हुई थीं। इसके बाद स्टोर को सील कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज के एसआईसी डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि स्टोर में दवाएं भरी हुई हैं। प्राचार्य को मामले की जानकारी दे दी गई, उनके आने के बाद दवाओं का मिलान कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं मामले की जांच को दो डॉक्टरों की अगुवाई में टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed