फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   medical college children ward

चिल्ड्रेन वार्ड : एसी खराब, उबल रहे बच्चे

Mon, 02 May 2016 09:05 PM IST
बृजेश कुमार गुप्ता, अमर उजाला, गोरखपुर।
बृजेश कुमार गुप्ता, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Mon, 02 May 2016 09:05 PM IST
विज्ञापन
medical college children ward
मेडिकल कालेज के चिल्ड्रन वार्ड में लगे एसी का हाल - फोटो : mahesh kumar
मेडिकल कॉलेज के वार्ड नंबर छह चिल्ड्रेन वार्ड का बुरा हाल है। बच्चों के बेहतर इलाज के लिए वार्ड में पंखे के अलावा एसी, कूलर भी लगाए गए हैं। मगर अब यह सिर्फ दिखावे के ही रह गए हैं। वार्ड की ज्यादातर खिड़कियां भी टूट चुकी हैं जिस वजह से जो चंद एसी चल भी रहीं हैं उससे मरीजों को राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


ऐसा नहीं है कि यह हाल एक दो दिन से है बल्कि बीते साल से ही इस वार्ड का यही हाल है। अब तक जिम्मेदार इस बदहाली को दूर करने के लिए कोई प्रयास ही नहीं किए। चिल्ड्रेन वार्ड में 18 एसी, 6 कूलर लगाए गए हैं। इसमें से 13 एसी और पांच कूलर खराब हो चुके हैं। वार्ड में एक एक कर एसी खराब होने के साथ ही कई कंडम भी हो चुकी हैं। कई एसी के कवर लटक चुके हैं।
विज्ञापन


आलम यह है कि शीशे टूटे होने की वजह से उस ओर से धूप आती है तो घर वाले खुद के कपड़ों से पर्दा लगाकर अपने मरीजों को राहत देने की कोशिश करते हैं। तापमान बढ़ने के साथ ही इस वार्ड में मरीजों की दुर्गति भी बढ़ती जा रही है। इस वार्ड में इस वक्त तीस मरीज भर्ती है जो गर्मी से उबल रहे हैं और उनके तीमारदार किसी तरह से अपने बच्चों को राहत देने का प्रयास कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे संज्ञान में नहीं है। मेंटीनेंस के लोगों से बात करके जल्द ही इसे ठीक करा दिया जाएगा।
- डॉ. माही मित्तल, कार्यवाहक प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed