{"_id":"57f909ac4f1c1b9434270102","slug":"md-strict-on-losser-of-electricty-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बकाएदारों पर फिर सख्ती की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बकाएदारों पर फिर सख्ती की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 08 Oct 2016 08:28 PM IST
विज्ञापन
बिजली बिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बार फिर बिजली बकाएदारों पर महकमा सख्ती शुरू करने जा रहा है। इसे लेकर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी अजय कुमार सिंह ने निर्देश जारी किए हैं। शनिवार को वाराणसी में राजस्व वसूली की हुई समीक्षा बैठक में गोरखपुर विशेषकर देवरिया की प्रगति सबसे खराब मिलने पर एमडी ने निर्देश दिए कि अभियान चलाकर सभी बकायेदारों के कनेक्शन काटे जाएं और नए उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिए जाएं।
बैठक के दौरान यहां के मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता को बताया गया कि वे इसकी नियमित मानीटरिंग करें क्योंकि 20 अक्टूबर को दोबारा इसकी समीक्षा की जाएगी। एमडी ने निर्देश दिए कि दोनों अफसर प्रत्येक माह अपने-अपने क्षेत्र के एक-एक वितरण खंड का निरीक्षण करें। उस दौरान बिल संशोधन और स्थायी विद्युत विच्छेदन रजिस्टर को जरूर चेक किया जाए और उसकी रिपोर्ट डिस्काम मुख्यालय को भेजी जाए। साथ ही यह भी निर्देश दिया किया पिछले वर्ष चले एक मुश्त अभियान में जिन उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराने के बाद भी बकाए का भुगतान नहीं किया उनके खिलाफ 20 अक्टूबर तक आरसी की कार्रवाई पूरी कर उसे डीएम को उपलब्ध करा दिया जाए।
उन्होंने कहा कि हर हाल में 72 घंटे के अंदर खराब ट्रांसफार्मर बदल दिए जाएं। बैठक में मुख्य अभियंता (वितरण) डीके सिंह के अलावा अधीक्षण अभियंता एके श्रीवास्तव और एके सिंह भी मौजूद रहे।