फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MD strict on losser of electricty bill

बिजली बकाएदारों पर फिर सख्ती की तैयारी

Sat, 08 Oct 2016 08:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 08 Oct 2016 08:28 PM IST
विज्ञापन
 MD strict on losser of electricty bill
बिजली ‌बिल
एक बार फिर बिजली बकाएदारों पर महकमा सख्ती शुरू करने जा रहा है। इसे लेकर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी अजय कुमार सिंह ने निर्देश जारी किए हैं। शनिवार को वाराणसी में राजस्व वसूली की हुई समीक्षा बैठक में गोरखपुर विशेषकर देवरिया की प्रगति सबसे खराब मिलने पर एमडी ने निर्देश दिए कि अभियान चलाकर सभी बकायेदारों के कनेक्शन काटे जाएं और नए उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिए जाएं।
विज्ञापन


 बैठक के दौरान यहां के मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता को बताया गया कि वे इसकी नियमित मानीटरिंग करें क्योंकि 20 अक्टूबर को दोबारा इसकी समीक्षा की जाएगी। एमडी ने निर्देश दिए कि दोनों अफसर  प्रत्येक माह अपने-अपने क्षेत्र के एक-एक वितरण खंड का निरीक्षण करें। उस दौरान बिल संशोधन और स्थायी विद्युत विच्छेदन रजिस्टर को जरूर चेक किया जाए और उसकी रिपोर्ट डिस्काम मुख्यालय को भेजी जाए। साथ ही यह भी निर्देश दिया किया पिछले वर्ष चले एक मुश्त अभियान में जिन उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराने के  बाद भी बकाए का भुगतान नहीं किया उनके खिलाफ 20 अक्टूबर तक आरसी की कार्रवाई पूरी कर उसे डीएम को उपलब्ध करा दिया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर हाल में 72 घंटे के अंदर खराब ट्रांसफार्मर बदल दिए जाएं। बैठक में मुख्य अभियंता (वितरण) डीके सिंह के अलावा अधीक्षण अभियंता एके श्रीवास्तव और एके सिंह भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed