{"_id":"5a2aa72d4f1c1b4c528b840c","slug":"mayer-sitaram-jaisawal-is-saying-than-you-to-public","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गाने से जनता का आभार जता रहे सीताराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गाने से जनता का आभार जता रहे सीताराम
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 09 Dec 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
मेयर सीताराम जायसवाल।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंपर वोटों से नगर निगम चुनाव में विजय पताका फहराने वाले सीताराम जायसवाल जनता का आभार जताने के लिए सोशल मीडिया को साध रहे हैं। भाजपा की नीतियों का प्रचार करते हुए उन्होंने अलग अंदाज में शहर की जनता का आभार जताया है। यूट्यूब, फेसबुक से लेकर व्हाट्स एप पर मेयर सीताराम जायसवाल का धन्यवाद गीत तेजी से फैल रहा है।
प्रचार गाना रिकॉर्ड करने वाले अनुराग सुमन को सीताराम ने इसकी जिम्मेदारी दी थी। अनुराग ने अपनी पत्नी दीप्ति के साथ सीताराम जायसवाल के लिए आभार गीत रिकॉर्ड किया है। इसे भाजपा के कार्यकर्ताओं की ओर से भी शेयर किया जा रहा है। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर इसे सुना जा सकता है। गीत के बैकग्राउंड में कभी गायक-गायिका गाते नजर आते हैं तो कभी सीताराम जायसवाल के प्रचार से लेकर जीत के बाद के फोटो। इसके साथ ही बोल बजते रहते हैं, ‘कोटि कोटि नमन सबको फिर से कमल खिलाने को, योगी-मोदी जी के भगवा को घर-घर फहराने को’।