{"_id":"5cd5208dbdec2207114bf377","slug":"massive-fire-broke-out-in-field-at-rudhauli-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुधौली: डंठल की आगे से धू-धू कर जला बीएसएनल एक्सचेंज टावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुधौली: डंठल की आगे से धू-धू कर जला बीएसएनल एक्सचेंज टावर
Fri, 10 May 2019 12:26 PM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुधौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुधौली
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 10 May 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
fire
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी फरमानों का धता बताकर डठंल जलाने का सिलसिला जारी है। जिसका खामियाजा बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 11 बजे रुधौली के बीएसएसनएल एक्सचेंज को भुगतना पड़ा। डंठल की आग की चपेट में आने से एक्सचेंज का टावर पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गया। डिजिटल इंडिया स्कीम के तहत प्रयोग में लाए जाने के लिए रखे गए लगभग 20 करोड़ के केबल भी आग की भेंट चढ़ गए। आसपास के लोगों व दमकल कर्मियों के संयुक्त प्रयास से टावर से सटे घरों को जलने से बचाया गया। फिर भी पांच छह लोगों के घर भी आंशिक जल हैं।
विज्ञापन
आग बुझाने का प्रयास कर रहे शैलेश चौधरी, राहुल अग्रहरि, रविंद्र चौधरी, अमित यादव व रुधौली थाने के सिपाही हरेंद्र दुबे की मानें तो बीएसएनल टावर से 500 मीटर की दूरी पर स्थित सेखुई गांव के पूर्वी छोर के खेतों में गेहूं के डंठल जलाने से आग हवाओं के साथ बीएसएनल टावर तक पहुंच गई। महज 15 मिनट में भयानक लपटों ने बीएसएनल टावर को आगोश में ले लिया। परिसर में रखे गए डिजिटल इंडिया योजना के केबल आग में घी का काम किया। फायर सर्विस व फोर्स के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष रामपाल यादव व आसपास के लोगों ने एक्सचेंज से बिल्कुल सटे लगभग 6 घरों में सो रहे लोगो को बाहर निकाला। इनके घर आंशिकरूप से जले हैं।
विज्ञापन
करीब 30 करोड़ की क्षति
बीएसएनएल के सहायक महाप्रबंधक मोहम्मद नसीम व एसडीओ सुनील यादव ने बताया कि 400 किमी ओएफसी केबल, पीएलबी पाइप 140 किमी, एफटीबी के 200 बॉक्स जलकर नष्ट हुए हैं। परिसर का टावर भी बुरी तरह से प्रभावित हो चुका है। केबल सहित सभी उपकरणों को बदलना पड़ेगा। करीब 30 करोड़ का नुकसान बताया है। फिल हाल अभी भी आग पूरी तरह से बुझाई नहीं जा सकी है।
विज्ञापन
इनके घरों को हुआ नुकसान
टावर से सटे राम सुधार यादव, जग प्रसाद विश्वकर्मा एवं बाबूराम आर्य समेत तीन अन्य के घर भी आंशिक रूप से जले हैं। पुलिस और आसपास के लोगों ने रात में इन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। घरों से गैस सिलेंडर समेत अन्य चीजों को भी दूर खेतों में रखवाया गया।
फोन और बैंक कार्य प्रभावित
मतदान में महज दो दिन हैं। बीएसएनएल के फोन और बैंकों आदि में कार्य ठप हो गया है।मतदान के लिए पूरी तरह से तैयार निर्वाचन एवम सरकारी मशीनरी को खुली चुनौती दी है। टावर में आग लगने के बाद बीएसएनएल की सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई है। टावर बंद होने से विभिन्न सरकारी अधिकारियों के नंबर सहित बैंकों में नेट भी फेल बताया जा रहा है। एक्सचेंज परिसर आग लगने से मतदान के लिए भी चुनौती आ पड़ी है।