फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   marpeet between two party

कबड्डी के दौरान मारपीट में आठ घायल

Mon, 07 Oct 2019 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
marpeet between two party
कबड्डी खेल रहे दो गुटों में मारपीट, आठ घायल
विज्ञापन

परसा चक गोबरही का मामला, दोनों पक्षों ने दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
मिठौरा। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा परसा चक गोबरही में रविवार की रात कबड्डी खेल रहे खिलाड़ियों में अंक को लेकर हुए विवाद में जमकर लाठी-डंडे, ईंट चले। जिसमें आठ लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया। मामले में दो पक्षों की ओर से पुलिस चौकी में तहरीर दी गईं।

सदर कोतवाली ग्राम सभा परसा चक गोबरही में महेंद्र निषाद एवं सुरेंद्र निषाद सगे भाई हैं। रविवार की रात दस बजे कबड्डी खेल रहे थे। तभी सुरेंद्र पक्ष से एक खिलाड़ी रेड प्वाइंट के करीब था। उसे फाउल नहीं किया गया। इसी को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हो गया। दोनो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। ईंट, लाठी-डंडे चलने लगे। जिससे असलम (35), शमशेर(18), सलीम(18), रफीक(28), सुदर्शन(30), नेबुलाल(25), कैलाश( 50), फुलझारी (40) घायल हो गये। शमशेर की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। चौकी प्रभारी सिंदुरिया जय शंकर मिश्र का कहना है कि दोनो पक्षों से तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed