{"_id":"5ddccfc68ebc3e550545f637","slug":"many-vehicles-meet-accident-in-santkabirnagar-due-to-heavy-smog-many-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोहरे का कहर: जब देखते-देखते हाईवे पर एक दूसरे से टकरा गए 25 वाहन, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे का कहर: जब देखते-देखते हाईवे पर एक दूसरे से टकरा गए 25 वाहन, कई घायल
Tue, 26 Nov 2019 12:39 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संत कबीर नगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संत कबीर नगर
Published by: Prachi Priyam
Updated Tue, 26 Nov 2019 12:39 PM IST
विज्ञापन
आपस में टकराए 25 वाहन
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर नेशनल हाईवे पर कोहरे की वजह से मंगलवार सुबह 25 वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में 9 लोग घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। घायलों में से तीन की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उन्हें स्थानीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।।
कोतवाली खलीलाबाद के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर मीरगंज चूरेब के पास सुबह के घने कोहरे के कारण 25 वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में औरैया निवासी विवेक, अलवर निवासी पूरण, बलिया निवासी संतोष, मुरादाबाद निवासी मोलई, नवलगढ़ निवासी रामअवतार, मुरादाबाद निवासी किसनकुमारी, बलिया निवासी रमेशचंद, अयोध्या निवासी अरविन्द, गोंडा निवासी कुमारे घायल हो गए।
इनमें से मोलई, रामअवतार और कुमारे की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वाहनों के टकराने से हाईवे पर एक घंटे तक जाम लग गया। पुलिस ने जेसीबी और क्रेन के सहयोग से वाहनों को सड़क के किनारे करवाया। जिसके बाद जाम खुला और वाहनों की आवाजाही शुरू हुई।

यहां देखें घायलों की सूची