फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Man teases women in bathroom, Groakhpur, UP

यूपी: बाथरूम में घुसकर दसवीं की छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा

Thu, 22 Aug 2019 06:24 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Abhishek Singh Updated Thu, 22 Aug 2019 06:24 AM IST
विज्ञापन
Man teases women in bathroom, Groakhpur, UP
छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media (File Photo)

क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की दोपहर स्नान करते समय बाथरूम में घुसकर  अधेड़ ने किशोरी के साथ छेड़खानी की। उसने जब विरोध किया तो न सिर्फ उसकी पिटाई कर दी, बल्कि उठाकर पटक दिया जिससे किशोरी बेहोश हो गई। होश में आने पर उसने परिवारवालों से आपबीती बताई। यह आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर दी है। आरोपित अधेड़ स्कूल से ही किशोरी के पीछे लगा था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पति और तीन बच्चों को नशा देकर किया बेहोश, प्रेमी के साथ भागी
विज्ञापन


तहरीर के मुताबिक गांव की रहने वाली किशोरी (15) इलाके के ही एक स्कूल में दसवीं में पढ़ती है। वह बुधवार की दोपहर में स्कूल से लौटी। बैग कमरे में रखकर घर से सटे बाथरूम में नहाने चली गई। आरोप है कि इसी दौरान बगल के गांव में रहने वाला एक अधेड़, जो स्कूल से ही उसके पीछे लगा था, बाथरूम में घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी ने जब शोर मचाया तो आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया और जोर-जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर उसने किशोरी की पिटाई कर जमीन पर पटक दिया। इससे वह बेहोश हो गई। इसी बीच आवाज सुनकर बड़ी बहन वहां पहुंची तो आरोपी उसे धक्का देकर भाग गया।


पीड़ित परिवार के अनुसार जब वे उलाहना देने आरोपी के घर गए तो वे मारपीट पर उतारू हो गए। घटना के समय पीड़िता की मां बेटे के साथ रिश्तेदारी में गई थी। सूचना मिलने पर आनन-फानन में घर पहुंचने के बाद वह बेटी को लेकर थाने पहुंचीं।

आरोपित और पीड़िता दोनों अलग-अलग समुदाय से हैं। इस घटना को लेकर गांव में आक्रोश है। प्रभारी थानेदार मनोज यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed