फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Man burnt alive of woman before failed to molest in deoria

देवरिया: दुष्कर्म में हुआ नाकाम तो पेट्रोल छिड़क लगा दी आग, हालत गंभीर

Sun, 14 Apr 2019 04:17 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया Published by: vivek shukla Updated Sun, 14 Apr 2019 04:17 PM IST
विज्ञापन
Man burnt alive of woman before failed to molest in deoria
सांकेतिक तस्वीर
भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार सुबह दुष्कर्म में नाकाम होने पर एक युवक ने पेट्रोल छिड़ककर महिला को आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी महिला को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


पीड़ित महिला के पति की तीन साल पूर्व मौत हो गई थी। वह गांव में ही दूसरों के घरों में काम कर अपना और चार बच्चों का भरण-पोषण करती थी। शनिवार सुबह वह आठ वर्षीय बेटी और दस वर्षीय बेटे के साथ खेत की ओर गई थी। बच्चों को रास्ते के पास खड़ा कर वह खेत में चली गई। आरोप है कि खेत में उसे पड़ोसी गांव के एक युवक ने पकड़ लिया और जबरदस्ती करने लगा।
विज्ञापन


महिला ने विरोध किया तो युवक ने पेट्रोल छिड़ककर उसके शरीर में आग लगा दी। महिला ने जमीन पर लेटकर किसी तरह आग बुझाई और चीखते-चिल्लाते हुए घर की ओर भागी। ससुर और अन्य परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले गए। सूचना पाकर एएसपी शिष्यपाल सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और महिला का बयान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने बयान में महिला ने दिलीप नामक युवक का नाम लिया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उधर, महिला की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया है। डॉक्टरों के मुताबिक महिला  80 फीसदी झुलस गई है। 


महिला के ससुर की तहरीर पर दिलीप उर्फ टार्जन के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश, एससी-एसटी एक्ट, जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल से कुछ दूरी पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।- अश्वनी राय, एसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed