{"_id":"5d28e0b48ebc3e6d023946f9","slug":"man-and-his-father-arrested-over-comes-to-marriage-minor-girl-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: किशोरी से शादी रचाने आया दूल्हा और उसका पिता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: किशोरी से शादी रचाने आया दूल्हा और उसका पिता गिरफ्तार
Sat, 13 Jul 2019 05:39 AM IST
Abhishek Singh
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: Abhishek Singh
Updated Sat, 13 Jul 2019 05:39 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : Social Media
किशोरी से शादी रचाने आए दूल्हे और उसके पिता को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। खुद किशोरी ने ही पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सीतापुर निवासी रामलखन के बेटे कमलेश की शादी गुआर गांव में मंदिर में होनी थी। शुक्रवार को तय कार्यक्रम के अनुसार दूल्हा और उसके पिता गुआर गांव पहुंचे। उसके बाद किशोरी ने सौ नंबर के जरिए पुलिस को सूचना दे दी। किशोरी का कहना था कि उसकी जबरदस्ती शादी कराई जा रही थी। पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
थानेदार प्रमोद कुमार तिवारी ने बताया कि किशोरी का पिता गरीब है। उसने अपनी बेटी की शादी तय की थी। किशोरी की सूचना के आधार पर दूल्हा और उसके पिता को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन