{"_id":"5bdd4da5bdec22698c6e48af","slug":"mahindra-scorpio-hit-tree-in-deoria-three-people-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: पेड़ से टकराई स्कार्पियो, मामा-भांजी समेत तीन की मौत, 4 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: पेड़ से टकराई स्कार्पियो, मामा-भांजी समेत तीन की मौत, 4 घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:56 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद गाड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुखुंदू थाना अंतर्गत मगहरा-मईल मार्ग पर परसिया चंदौर गांव के पास शुक्रवार की रात तेज रफ्तार स्कार्पियो के पेड़ से टकराने से मामा-भांजी समेत तीन की मौत हो गई। हादसे में स्कार्पियो सवार महिला और उसके तीन बच्चे भी जख्मी हुए हैं। सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। टक्कर इतना जोरदार था कि स्कार्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
बरहज के करौंदी गांव निवासी भोला चौहान मर्चेंट नेवी में काम करता है। उसकी तैनाती गुजरात के वापी में है। पत्नी रीना और चारों बच्चे भी वही रहते हैं। दीपावली व छठ पूजा के लिए रीना (32) अपने बच्चों क्रमश:रोशनी (८), गणेश (5), पायल (2) व डेढ़ माह की पुत्री के साथ घर आ रही थी। शुक्रवार की शाम वह ट्रेन से गोरखपुर में उतरी।
खुखुंदू के करौदी निवासी ममेरा भाई नंदकुमार चौहान (18) पुत्र रामनाथ अपने दोस्त राकेश चौहान (19) की स्कार्पियो से उसे लेकर घर के लिए निकला। सभी रात करीब 8 बजे नंदकुमार के घर पहुंचे। यहां भोजन करने के बाद रात्रि करीब साढ़े 12 बजे सभी बरहज के करौंदी के लिए रवाना हुए। वाहन राकेश चला रहा था। परसिया चंदौर के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
जोरदार टक्कर की आवाज सुन आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। सभी वाहन सवारों को नीचे उतारा। राकेश और नंदकुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि रोशनी ने अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया। रीना, गणेश, पायल व एक अन्य मासूम की हालत गंभीर बनी हुई है।