फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   mahaveer birth anniversery celeberated

नृत्य नाटिका से महावीर जन्म महोत्सव का आगाज

Tue, 19 Apr 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 19 Apr 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
mahaveer birth anniversery celeberated
महाबीर जन्म कल्याण महोत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं युवतियां । - फोटो : rajesh kumar
श्री पारसनाथ दिगंबर जैन सोसाइटी के तत्वावधान में महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव का शुभारंभ नृत्य नाटिका से हुआ। समाज की महिलाओं एवं बच्चों ने भगवान पार्श्वनाथ के जीवन चरित्र से संबंधित नृत्य नाटिका का बेहतरीन मंचन कर सभी का मन मोह लिया। मंगलवार को सुबह आठ बजे भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन


अलीनगर स्थित जैन मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीआईजी शिवसागर सिंह दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने भगवान महावीर के सिद्धांतों एवं संदेशों पर अपने विचार व्यक्त किए। समाज की अल्पना जैन, शिखा जैन, संध्या जैन, मोना, प्राची, श्वेता, आंचल, श्रुति, रजनी, नेहा आदि ने नृत्य नाटिका से सभी मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


नृत्य नाटिका का निर्देशन संध्या जैन, शिखा जैन ने किया और संचालन रोहित जैन ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि वाणिज्य कर विभाग के एडिशनल कमिश्नर अरुण कुमार जैन, पीपीएफ कमिश्नर बीबी सिंह, एनईआर महाप्रबंधक के सचिव अमित सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed