{"_id":"5dd24bb48ebc3e54e60cf438","slug":"maharajganj-man-died-due-to-electric-current-in-pole","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराजगंज: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराजगंज: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Mon, 18 Nov 2019 01:13 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Prachi Priyam
Updated Mon, 18 Nov 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
मृतक के परिवार में मचा कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम नेवासपोखर के बभन टोला में सोमवार सुबह बिजली के पोल में करंट आने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नेवासपोखर के बभन टोला निवासी दूधनाथ सिंह (52) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि दूधनाथ सुबह लगभग साढ़े नौ बजे खेत की तरफ गए थे। इसी बीच रास्ते में वह पोल में उतरे करेंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने तुरंत विद्युत उपकेंद्र को घटना की जानकारी दी, तब जाकर आपूर्ति बंद की गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन