{"_id":"5de3a9818ebc3e5495362685","slug":"lost-man-from-devaria-district-hospital-found-dead-in-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: तालाब में मिला अस्पताल से गायब अधेड़ का शव, परिवारवालों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: तालाब में मिला अस्पताल से गायब अधेड़ का शव, परिवारवालों में कोहराम
Sun, 01 Dec 2019 05:22 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 01 Dec 2019 05:22 PM IST
विज्ञापन
तालाब में मिला शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला अस्पताल से गायब अधेड़ का शव रविवार को पुलिस लाइन के पीछे तालाब में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गौरा बरहज निवासी दीनानाथ मिश्र (55) की तबीयत 25 नवम्बर को खराब हो गई थी।
विज्ञापन
दामाद अंकित मिश्र उन्हें बरहज पीएचसी ले गए थे, जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। इसके बाद दीनानाथ मिश्र अस्पताल में ही भर्ती थे। बीते 26 नवंबर की शाम वह अचानक अस्पताल से गायब हो गए। दामाद अंकित ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद रविवार सुबह पुलिस लाइन्स के पीछे काशीराम आवास के पास तालाब में उनका शव मिलने से सनसनी मच गई।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले महीने इसी पोखरे में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई थी। सदर कोतवाल अरुण मौर्य ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम करा कर परिवारवालों को सौंप दिया गया है। खबर है कि अधेड़ की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।
विज्ञापन