फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   loot

बैंक मैनेजर की पत्नी की चेन लूटकर पुलिस के सामने से ही फरार हो गए बदमाश

Tue, 24 Sep 2019 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
loot
बैंक मैनेजर की पत्नी की चेन लूटकर पुलिस के सामने से ही फरार हो गए बदमाश
विज्ञापन

पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके में बेखौफ बदमाशों ने 50 मीटर दूर पुलिस के मौजूद होने के बावजूद लूट की दुस्साहसिक घटना कर सनसनी फैला दी। बशारतपुर पानी टंकी के पास बदमाशों ने स्कूटी सवार बैंक मैनेजर की पत्नी-बेटी की स्कूटी को पैर मारकर गिरा दिया फिर दोनों की चेन लूट ली। खींचातानी में बेटी की चेन टूटकर गिर गई थी, जबकि मां की चेन लेकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। बड़ी बात यह कि चंद कदम की दूरी पर वाहनों की चेकिंग कर रही पुलिस का भी बदमाशों में खौफ नहीं था। पुलिस आसपास लगे सीसी टीवी कैमरे की मदद से पल्सर सवार दो बदमाशों की तलाश में जुटी है। स्कूटी से गिरने की वजह से मां-बेटी को चोट आई है।

शाहपुर के सेक्टर ए रामजानकी नगर निवासी एसबीआई गोंडा में तैनात बैंक मैनेजर एके द्विवेदी की पत्नी मीरा द्विवेदी अपनी बेटी श्रुति द्विवेदी के साथ शाम पांच बजे असुरन बाजार में कपड़ा खरीदने गईं थीं। खरीदारी के बाद शाम 6:30 बजे वह घर लौट रहीं थीं। बशारतपुर पानी टंकी के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने स्कूटी पर पैर से मार दिया, जिससे स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई। स्कूटी गिरते ही दोनों में एक युवक उतरा और चेन लूटने लगा। मीरा की चेन लूट ली लेकिन श्रुति का चेन टूटकर गिर गई। मां-बेटी के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए थे। लोगों का कहना है कि पुलिस को सामने देखकर बदमाश गाड़ी मोड़कर भागे तब भी पुलिस को शक नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed