फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   lok sabha elections 2019 Backward will decide who will win Ambedkar Nagar seat

अंबेडकरनगरः कांटे की टक्कर में पिछड़ों के हाथ जीत-हार का दारोमदार

Sat, 11 May 2019 02:47 AM IST
Vikas Kumar महेंद्र तिवारी, अमर उजाला,अंबेडकरनगर
महेंद्र तिवारी, अमर उजाला,अंबेडकरनगर Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 11 May 2019 02:47 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 Backward will decide who will win Ambedkar Nagar seat
मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला

डॉ. राम मनोहर लोहिया की जन्मस्थली अंबेडकरनगर संसदीय सीट पर कांटे की लड़ाई के बीच पार्टियों के परंपरागत वोटों में बिखराव है। बसपा ने ब्राह्मण तो भाजपा ने कुर्मी प्रत्याशी उतारे हैं, लेकिन दोनों को अपने वोटरों को पाले में करने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है। मुस्लिम गठबंधन के साथ नजर आ रहे हैं, लेकिन यादव बंट रहा है। एससी वोटर शौचालय, आवास, किसान सम्मान निधि के 2000-2000 रुपये और मुफ्त बिजली कनेक्शन पाने की बात कर रहे हैं। ऐसे में चुनाव का गणित निषाद, माझी, मल्लाह, कुम्हार, राजभर, कोरी, नाई, धोबी वोटरों पर टिक गया है। माना जा रहा है कि यह वर्ग जिसे जीतते देखेगा, उसी के साथ हो लेगा। भाजपा ने यहां से यूपी के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी को मैदान में उतारा है तो बसपा ने पूर्व सांसद रितेश पांडे को उतारा है।

विज्ञापन


टांडा विधानसभा क्षेत्र के इनामीपुर चौराहे पर गुलवीश वर्मा कहते हैं कि जातीय खांचे में उलझे मतदाता भाजपा से बाहरी प्रत्याशी उतारे जाने पर सवाल करते हैं तो कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेद सिंह का पर्चा खारिज होने से नाखुश भी हैं। अशरफपुर किछौछा में युवा साहुल चौधरी कहते हैं कि बसपा 20 नजर आ रही है। भाजपा प्रत्याशी अभी दिखाई तक नहीं दिए हैं। उन्हीं के बगल में बैठे जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा उनकी बात काटते हुए कहते हैं कि अभी किसी को 19-20 नहीं कह सकते। यहां तमाम लोग सरकार से मिले फायदे और राष्ट्रवाद की बात भी कर रहे हैं। मोदी की सभा के बाद से इस पर चर्चा तेज हुई है।
विज्ञापन


कटेहरी औसानपुर में मिले नाई ऋषिकेश शर्मा बताते हैं कि गठबंधन और भाजपा में टक्कर तेज है। लेकिन हमारी दुकान पर दिनभर सर्व जाति के लोग आते हैं। इस हिसाब से भाजपा भारी है। यहीं बैठे राम मूरत कनौजिया ने कहा कि यादव गठबंधन के साथ ज्यादा हैं, लेकिन भाजपा का हर छोटी-बड़ी जाति से कुछ न कुछ वोट मिल रहा है। गोसाईगंज के बैहारी में मिले यदुनंदन राम बताते हैं कि भाजपा लोकसभा जीती तो बसपा मोदी लहर में विधानसभा की पांच में से तीन सीट झटक लाई। भाजपा दो ही जीत पाई। ऐसे में रितेश या मुकुट बिहारी में से किसी को कमजोर नहीं कह सकते। इल्फातगंज कटेहरी में शफाउद्दीन ने कहा कि कांग्रेस का पर्चा खारिज करने से लड़ाई कांटे की हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed