फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lok Sabha Chunav 2019: pm modi addressed election Rally in basti, Gorakhpur

लोकसभा चुनाव 2019: बस्ती से पूर्वांचल के मतदाताओं को साध गए मोदी

Sun, 05 May 2019 02:58 AM IST
देव कश्यप संतोष सिंह, अमर उजाला, गोरखपुर
संतोष सिंह, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: देव कश्यप Updated Sun, 05 May 2019 02:58 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: pm modi addressed election Rally in basti, Gorakhpur

बस्ती के राजकीय पॉलिटेक्निक का मैदान। और यहां से निशाना पूर्वांचल की 19 सीटों पर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सपा-बसपा सरकार के समय गोरखपुर, बस्ती, वाराणसी और आजमगढ़ मंडल में ध्वस्त कानून-व्यवस्था के साथ दयनीय स्वास्थ्य सेवा की याद दिलाई। कहा कि इनके कार्यकाल के मुकाबले भाजपा के समय में कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं के साथ अन्य विकास को देखें। अंतर साफ दिखेगा। उन्होंने गोरखपुर और काशी में सीरियल बम ब्लास्ट का जिक्र किया। यह भी बताना नहीं भूले कि सीरियल बम ब्लास्ट के आरोपियों को सपा सरकार ने क्लीन चिट देने की कोशिश की थी। कहा कि सपा-बसपा का बेमेल गठबंधन स्वार्थ की राजनीति का उदाहरण है। इनके जाल में फंसने की जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने पूर्वांचलवासियों की सबसे बड़ी समस्या इंसेफेलाइटिस का जिक्र भी किया। कहा कि जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) का निशुल्क टीकाकरण कराया जा रहा है। पूर्वांचल चिकित्सा एवं चिकित्सा शिक्षा का बड़ा केंद्र होगा। उन्होंने पूर्वांचलवासियों को भरोसा दिया कि इंसेफेलाइटिस के खात्मे का काम चल रहा है। इससे खौफ खाने की जरूरत नहीं है। गोरखपुर में एम्स की ओपीडी शुरू हो गई है। जल्द ही इमरजेंसी सेवाएं भी शुरू होंगी। गोरखपुर, बस्ती, वाराणसी और आजमगढ़ मंडल के ज्यादातर जिले इस बीमारी की चपेट में हैं। इन जिलों की बड़ी आबादी में अच्छी चिकित्सा सुविधा की जरूरत महसूस होती है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने मंच से योगी सरकार की तारीफ भी की और कहा कि राज्य सरकार के प्रयास से ही क्षेत्र में चीनी मिल शुरू हुई है। इसका बड़ा लाभ किसानों को मिलेगा। प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार भी बढ़ेगा। उपलब्धियां गिनाने के साथ ही प्रधानमंत्री ने जनता से आशीर्वाद भी मांगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह हैं सीटें

गोरखपुर - 06, बस्ती - 03, आजमगढ़ - 05 और वाराणसी - 05
 
बस्ती मंडल की तीन सीटों पर 12 मई को चुनाव
बस्ती, संतकबीरनगर और डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर) लोकसभा सीट पर 12 मई को वोट डाले जाएंगे। 2014 में भाजपा ने तीनों सीटें जीती थीं। इस बार इतिहास दोहराने की चुनौती है। 

पहले मगहर में हुई थी प्रधानमंत्री की रैली
लोकसभा चुनाव का एलान भले ही फरवरी में हुआ लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले से ही चुनावी तैयारियों में लगे थे। उन्होंने 28 जून, 2018 को संतकबीरनगर के मगहर में रैली करके चुनावी तैयारी के संकेत दे दिए थे। संत कबीर की निर्वाण स्थली भी गए थे। इसका संदेश देश, दुनिया में गया था। 

तीन और जनसभाएं प्रस्तावित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गोरखपुर मंडल में तीन जनसभाएं प्रस्तावित हैं। 12 मई को बांसगांव और देवरिया लोकसभा क्षेत्र के मध्य में प्रधानमंत्री की जनसभा हो सकती है। कुशीनगर और सलेमपुर में भी जनसभा प्रस्तावित है।  

बस्ती में सभा खत्म होने के बाद गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने करीब सात मिनट तक भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों का फीडबैक भी लिया। उन्होंने चुनाव प्रचार का हाल पूछा तो कार्यकर्ताओं ने बताया कि हर जगह मोदी और कमल लड़ रहे हैं। पीएम ने गठबंधन की स्थिति के बारे में भी पूछा जिस पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें आश्वस्त किया कि भाजपा को हर वर्ग का वोट मिल रहा है और इसकी बड़ी वजह बिना भेदभाव के हर वर्ग के लिए सरकार द्वारा किए गए काम और लागू की गई योजनाएं हैं।

मोदी ने पूछा कि ये फीडबैक गोरखपुर का ही है या आस-पास के दूसरे जिलों का भी तो जवाब मिला पूरे देश का। इसके बाद प्लेन की तरफ मुड़ते हुए मोदी ने विजयी भव का आशीर्वाद दिया तो सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में फिर एक बार मोदी सरकार का नारा दोहराया। एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का स्वागत करने वालों में पुष्प दंत जैन, देवेंद्र पाल, अमरेश यादव, अभिषेक सिंह बिट्टू, श्रृषि त्रिपाठी, प्रदीप शुक्ला, सत्येंद्र मिश्र, विष्णु जायसवाल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed