{"_id":"5dc863d28ebc3e5b4123594b","slug":"lohia-enclave-in-gorakhpur-gorakhpur-city-news-gkp32877384","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया एन्क्लेव आवंटियों को जल्द शुरू होगी रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया एन्क्लेव आवंटियों को जल्द शुरू होगी रजिस्ट्री
विज्ञापन
लोहिया एन्क्लेव : आवंटियों के फ्लैट की रजिस्ट्री जल्द
गोरखपुर। लोहिया एन्क्लेव के आवंटियों को जल्द ही फ्लैटों का आवंटन शुरू होने वाला है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने विवादों में उलझी लोहिया एन्क्लेव की रजिस्ट्री शुरू करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। फिलहाल वेटलैंड क्षेत्र के 50 मीटर के दायरे में आ रहे 72 फ्लैट को छोड़कर अन्य की रजिस्ट्री करने की योजना है।
देवरिया बाईपास रोड पर रामगढ़ताल वेटलैंड तथा गुणवत्ताविहीन निर्माण कार्य के चलते यह योजना जीडीए के गले की हड्डी बनी हुई है। खराब गुणवत्ता और एनजीटी में मामला होने की वजह से कई तरह की दिक्कतें हैं, लेकिन कमिश्नर के निर्देश पर जीडीए अविवादित फ्लैटों के आवंटन की तैयारी में जुट गया है।
इस योजना में 492 फ्लैट बनाए गए हैं। जिन 72 फ्लैट की अभी रजिस्ट्री नहीं की जानी है, उनके आवंटियों को अन्य योजनाओं में खाली फ्लैट आवंटित किए जाएंगे। अगर आवंटी इस पर तैयार नहीं हुए तो जीडीए अन्य विकल्प तलाशेगा। बताया जा रहा कि लोहिया एन्क्लेव फेज प्रथम में 37 फ्लैट खाली हैं, जिन्हें आवंटित किया जा सकता है। पिछले दिनों कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई बैठक में आवंटियों को फ्लैट आवंटन का निर्णय हुआ था।
विज्ञापन
लोहिया एन्क्लेव के आवंटियों को फ्लैट की रजिस्ट्री की जाएगी। वेटलैंड के दायरे में आने वाले 72 फ्लैट्स को इसमें शामिल नहीं किया गया है। जिन आवंटियों को इसमें फ्लैट मिला है उन्हें दूसरी योजना में खाली फ्लैट आवंटित किए जाएंगे।
राम सिंह गौतम, सचिव जीडीए
नौ दिसंबर को एनजीटी में होनी है सुनवाई
गोरखपुर। रामगढ़ ताल वेट लैंड का मामला एनजीटी में है। 9 दिसम्बर को इस पर फि र से सुनवाई होनी है। जीडीए द्वारा एक्शन टेकेन रिपोर्ट व ग्रीवांस का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। तैयार होने के बाद इसे प्रमुख सचिव आवास को भेजा जाएगा। प्रमुख सचिव आवास इसे नोडल बनाये गये प्रमुख सचिव सिंचाई को उपलब्ध करा देंगे। प्रमुख सचिव सिंचाई ही जीडीए का पक्ष एनजीटी में रखेंगे।