फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   list ready, New ration card are issued in april

सूची तैयार, अप्रैल से जारी होंगे नये राशन कार्ड

Sat, 12 Dec 2015 07:42 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 12 Dec 2015 07:42 PM IST
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा बिल लागू करने की कवायद तेज हो गई है। शासन ने मार्च तक सभी तैयारी पूरी कर अप्रैल से लागू करने का आदेश पहले ही दे दिया था। जिला आपूर्ति विभाग ने सभी पात्र लोगों की सूची तैयार कर आखिरी रूप दे दिया है। सूची चस्पा होने के बाद आपत्ति आना बाकी है। आपत्ति भी चंद जगहों पर ही होगी ऐसा अफसरों का मानना है। अप्रैल से नये राशन कार्ड जारी होने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की योजना के तहत खाद्य सुरक्षा बिल लागू होना है। जिसमें बीपीएल, अंत्योदय को पूरी तरह से शामिल करते हुए कुछ प्रतिशत गरीब एपीएल कार्ड धारकों को शामिल कर सूची तैयार की गई है। विभागीय अफसर सूची को पूरी तरह से सही होने का दावा कर रहे हैं। चस्पा होने के बाद आने वाली आपत्तियों से तय हो पाएगा की सूची कितनी सही है।
विज्ञापन


आपूर्ति विभाग के अफसरों की माने तो आपत्ति आने पर उसकी सुनवाई होगी मगर जो पात्र लोग होंगे उनका राशन कार्ड नहीं रोका जाएगा और हर हाल में मार्च में सब कुछ फाइनल करके अप्रैल से नये राशन कार्ड दे दिए जाएंगे। बता दें कि इसके पहले भी सूची तैयार हुई थी। बाद में कुछ लोगों की शिकायत पर कमिश्नर ने जांच का आदेश दे दिया था जिस पर सूची फिर से तैयार की गई। जिला आपूर्ति अधिकारी कमल नयन सिंह ने बताया कि सूची तैयार हो चुकी है। जल्द ही इसे स्कूलों में चस्पा कर आपत्ति मांगी जाएगी। अप्रैल से नये राशन कार्ड जारी होने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed