{"_id":"92feb11359e64095af10d35e52a9e855","slug":"light-cut-in-25-thousands-house-for-five-hours-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार घरों में पांच घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हजार घरों में पांच घंटे गुल रही बिजली
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2015 09:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहुआं में पावर ट्रांसफार्मर में खराबी आने से शहर के चार सब स्टेशन से जुड़े इलाकों के करीब 25 हजार घरों की बिजली गुल हो गई। दोपहर से शाम तक बिजली गुल होने से लोगों को न सिर्फ पानी की दिक्कत झेलनी पड़ी, बल्कि देर शाम तक अंधेरे में बितानी पड़ी। शाम करीब साढ़े छह बिजली आने से लोगों को राहत मिल सकी। इस दिन नियमित कटौती और फाल्ट के चलते लोगों को पांच घंटे बिजली के बगैर रहना पड़ा।
सोमवार को शाम 4.15 बजे बरहुआं पावर ट्रांसफार्मर में खराबी आने से रुस्तमपुर, रानीबाग, लालडिग्गी और नार्मल सब स्टेशन की बिजली गुल हो गई। बिजली विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी काफी समय तक खराबी को ठीक करने की कोशिश करते रहे। तकरीबन पौने दो घंटे बाद खराबी ठीक की जा सकी, लेकिन कंट्रोल रूम से कोड नहीं मिल पाने के कारण सप्लाई बहाल करने में देरी हो गई।
शाम 6.30 बजे सप्लाई शुरू हो सकी। वैसे सोमवार को दोपहर 1.30 बजे बिजली कटौती हुई जो तकरीबन ढाई घंटे तक चली। इसके बाद जैसे ही आपूर्ति बहाल हुई वैसे ही पावर ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई। कुल मिलाकर लोगों को पांच घंटे बिजली तक कटौती झेलनी पड़ी। लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत दोपहर के समय हुई, क्योंकि यही वक्त पानी की सप्लाई का होता है।
विज्ञापन
बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता एके श्रीवास्तव ने बताया कि 100 एमवीए के दो पावर ट्रांसफार्मर में खराबी आने से चारों सब स्टेशन की बिजली गुल हो गई थी। देर शाम आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
इन इलाकों की गुल रही बिजली
रुस्तमपुर, महुई सुघरपुर, भरवलिया, बेतियाहाता, शक्तिनगर, राजीव नगर, लालडिग्गी, उर्दू बाजार, हिंदी बाजार, बसंतपुर, मिर्जापुर, नार्मल, जगन्नाथपुर, राजघाट, नौसढ़, अलहदादपुर।