फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   lekhpal protest in gorakhpur latest update

गोरखपुर की तीन तहसीलों के 17 और लेखपाल काम पर लौटे, अब तक 569 को नोटिस

Mon, 23 Dec 2019 10:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 23 Dec 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
lekhpal protest in gorakhpur latest update
लेखपालों का धरना प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर जिले की तीन तहसीलों से 17 और लेखपाल सोमवार को काम पर लौट आए। हड़ताल छोड़ वापस लौटने वाले लेखपालों की कुल संख्या अब 21 हो गई है। वहीं 25 और लेखपालों को सर्विस ब्रेक और नो वर्क-नो पे का नोटिस दिया गया है। अब तक 569 को नोटिस दिया जा चुका है।
विज्ञापन


चौरीचौरा के तहसीलदार रत्नेश त्रिपाठी ने बताया कि तहसील के 67 में से 65 लेखपालों को निलंबित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ये लेखपाल जल्द काम पर नहीं लौटे तो निलंबित हो जाएंगे। बताया कि बाकी बचे दो लेखपालों में से एक का इसी महीने सेवानिवृत्ति है जबकि दूसरे, हड़ताल के दिन से ही मेडिकल की छुट्टी पर हैं।
विज्ञापन


इसी तरह बांसगांव तहसीलदार वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि उनके वहां कुल 78 लेखपालों में से 11 काम पर लौट आएं हैं। तहसीलदार सहजनवां लालजी विश्वक र्मा के मुताबिक दो लेखपाल जबकि तहसीलदार खजनी केशव प्रसाद के मुताबिक, उनकी तहसील से 95 में से चार लेखपाल काम पर लौट आए हैं। कैैंपियरगंज तहसील से चार लेखपाल शनिवार को ही हड़ताल छोड़ लौट आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर लेखपाल संघ का कहना है कि जो भी लेखपाल काम पर लौटे हैं, सभी प्रोबेशन पीरियड में हैं। इनमें कई मृतक आश्रित हैं। संघ नहीं चाहता कि नए युवाओं का कॅरियर दांव पर लगे। संघ के जिलाध्यक्ष नीलकंठ दूबे और मंत्री जगदीश प्रसाद ने कहा कि लेखपाल पीछे नहीं हटने वाले, चाहे शासन-प्रशासन कितनी ही दमनात्मक कार्रवाई क्यों न करें। उन्होंने कहा कि लेखपाल अपने विभाग के साथ ही कई अन्य विभागों के भी काम करते हैं। मगर शासन को उनकी समस्याओं-तकलीफों से कोई वास्ता नहीं रह गया। लेखपालों की आवाज जबरन दबाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed