फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   leader house stoned

प्रसपा जिलाध्यक्ष के घर पर पथराव, मारपीट, छह पर केस

Tue, 12 Nov 2019 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
leader house stoned
बड़हलगंज में प्रसपा जिला अध्यक्ष के घर हमला के बाद थाने पहुंचे लोग।
प्रसपा जिलाध्यक्ष के घर पर पथराव, मारपीट, छह पर केस
विज्ञापन

चिल्लूपार (गोरखपुर)। बड़हलगंज इलाके के मधुपुर में रविवार देर शाम बाइक और साइकिल के बीच टक्कर होने का विवाद दो लोगों के वर्चस्व की जंग बन गया। आरोप है कि बहसुआ गांव के प्रधान विजय कुमार व उनके समर्थकों ने प्रसपा जिलाध्यक्ष के घर पर पथराव किया और घरवालों के साथ मारपीट की। पुलिस ने प्रधान विजय कुमार निषाद, उनके भाई रमेश निषाद, पंचम निषाद, राजू समेत छह लोगों के खिलाफ मारपीट, धमकी और उतावलेपन में ऐसी घटना करना जिससे मानव जीवन को खतरा हो की धाराओं में केस दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक मधुपुर में दंगल का आयोजन किया गया था। शाम में दंगल खत्म होने के बाद सभी लोग जा रहे थे। इस दौरान ही पूर्व मंत्री रामभुआल निषाद के चाचा रामधारी निषाद साइकिल से प्रसपा के जिला अध्यक्ष श्याम नारायण यादव के आटा चक्की पर आटा लेने जा रहे थे। चक्की से चंद कदम पहले ही उनके साइकिल और बाइक में टक्कर हो गई। आरोप है कि बाइक सवार रामधारी से उलझ गए। इतने में रामधारी श्याम नारायण के घर के पास पहुंच गए थे। शोर सुनकर श्याम नारायण के पिता बलदेव यादव बीच बचाव में आ गए। रिश्तेदार अंगद व विकास भी आए, मगर बाइक सवारों ने मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उधर से प्रधान विजय कुमार का चचेरा भाई गुजर रहा था। उसे भी बाइक सवारों ने पीट दिया। उसने घर पर सूचना दी तो चाचा रमेश भी वहां पर आ गए। आरोप है कि इसी दौरान श्याम नारायण के घर पर पथराव किया गया। मौका पाकर बाइक सवार और पूर्व मंत्री के चाचा चले गए। विवाद प्रधान और श्याम नारायण के बीच हो गया और फिर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। पुलिस ने श्याम नारायण के रिश्तेदार विकास यादव की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रधान ने एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया
प्रधान विजय का कहना है कि विवाद किसी अन्य से हुआ और उनके भी भाई को मारा पीटा गया। सूचना पर घरवाले गए तो उलटे उन्हें ही एकतरफा कार्रवाई करते हुए फंसाया जा रहा है। गांव वालों ने हल्का दरोगा पर जातिगत कार्रवाई का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed