फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ladakh utsav sikendar gorakhpur

'देवता' बन गोरखपुर पहुंचे सिकंदर के वंशज, बोले-लद्दाख में अकेले रहते हैं, दुनिया से नाता नहीं

Tue, 17 Dec 2019 10:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 17 Dec 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
ladakh utsav sikendar gorakhpur
गोरखपुर पहुंचा लद्दाख से सिकंदर के वंशज होने का दावा करने वाले आठ लोगों का दल?
लद्दाख के दाहनुस गांव से आठ लोगों का दल सोमवार को एक कार्यक्रम के सिलसिले में जीएन नेशनल स्कूल गोरखपुर पहुंचा है। मूलरूप से यूनानी सम्राट सिकंदर के सेनापति मकस्पून के ये वंशज आर्यन की मूल प्रजाति से हैं। दाहहनु दो गांवों दाह और हनु का सामूहिक नाम है। वास्तव में यह पांच गांवों का समूह है, जो लद्दाख में भारत-पाक सीमा के निकट स्थित है।
विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में श्रींग लामचुंग, ताशी पाल्दन, जल्सन दोर्जे, श्रींग डडूल, श्रींग दोर्जे, ताशी डोल्कर, पद्या आंगमो और श्रींग डोल्कर ने बताया कि सदियों पहले जब विश्व विजयी सिकंदर भारत आया तो उसने सिंधु के आसपास के सारे क्षेत्रों को जीत लिया।
विज्ञापन


वापस अपने देश ग्रीक जाने के पूर्व सिंधु नदी से व्यास नदी तक अपने राज्य का विस्तार किया। महान सिकंदर जब अपने देश ग्रीक लौटा तब अपने पीछे कुछ लोगों को यहीं छोड़ गया। इन निवासियों के खून का संबंध जर्मनी के निवासियों से हैं। आर्य लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि और खुबानी उत्पादन है। किसान पशुपालक भी है, ये गाय, बकरी और याक पालते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्य लोग फसल की बुवाई को एक उत्सव के रूप में मनाते हैं जिसे ‘बोनाना’ के नाम से जाना जाता है। इस उत्सव में ये देवताओं की वेशभूषा में पारंपरिक नृत्य करते हैं। दाहहनु में पर्यटन के बढ़ाने के उद्देश्य से ‘नोकपा’ भाषा उत्सव का आयोजन भी किया जाता है।


लद्दाख में हैं पांचों गांव
उन्होंने बताया कि दुनिया में आर्यों की मूल प्रजाति के मात्र 4000 लोग ही बचे हैं। यह भी माना जाता है कि ये महान सिकंदर के वंशज हैं जो एकांत जीवन व्यतीत कर रहे हैं। बाहरी दुनिया से बहुत संपर्क नहीं रखते। ये मूलरूप से सांत गांवों में बसे हैं। इनमें से पांच दारचिक, गोरकोन, दाह, बीमा और हानू भारत में है। जबकि दो गांव पाकिस्तान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed