फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   laal diggi park

पार्क के सुंदरीकरण की अनदेखी, दो बार किया पूजन 

Sat, 04 Jun 2016 09:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 04 Jun 2016 09:35 PM IST
विज्ञापन
laal diggi park
सौंदर्यीकरण कार्य के शुभारंभ पर पूजा करतीं मेयर, स्‍थानीय पार्षद व अन्य। - फोटो : rajesh kumar
नगर निगम की ओर से पार्कों की अनदेखी करने का मामला एक बार फिर सामने आया है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि करीब दो साल पहले जिस पार्क के सुंदरीकरण के लिए पूजन और शिलान्यास मेयर डॉ. सत्या पांडेय ने किया था, शनिवार को उन्होंने फिर उसी पार्क के सुंदरीकरण कार्य के लिए पूजन किया। रिलायंस जियो इंफोकाम लिमिटेड तकरीबन 76 लाख रुपये की लागत से लाल डिग्गी पार्क का सुंदरीकरण करेगी। हालांकि मेयर यह दावा कर रही हैं कि इस काम में सवा करोड़ खर्च होंगे।
विज्ञापन


 चार फरवरी 2014 को मेयर ने नेहरू विहार पार्क (लाल डिग्गी पार्क) में शहर के चार पार्कों लाल डिग्गी पार्क, बेतियाहाता पार्क, राप्तीनगर स्थित पार्क और झारखंडी स्थित पार्क के सुंदरीकरण के लिए बाकायदा पूजन आदि के बाद एक साथ शिलान्यास किया था। इन पार्कों के सुंदरीकरण की जिम्मेदारी रिलायंस जीयो इंफोकाम लिमिटेड को दी गई थी। इसके तहत पार्क में झरना, म्यूजिकल फव्वारा, लाइटिंग एवं वाकिंग ट्रैक के अलावा बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले भी लगने है।
विज्ञापन


कंपनी और नगर निगम के बीच खींचतान की वजह से लाल डिग्गी पार्क के सुंदरीकरण में देरी हो गई। अब जाकर इसका निर्माण कार्य शुरू होना है। इसको देखते हुए मेयर ने शनिवार को फिर से पूजन किया। इस मौके पर पार्षद विजेंद्र अग्रहरी, संजय श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। उधर, नगर निगम के मुख्य अभियंता एसके केसरी का कहना है कि रिलायंस कंपनी तकरीबन 76 लाख से इस पार्क का सुंदरीकरण कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब काम की शुरुआत हो रही है तो पूजन किया गया है। सुंदरीकरण का काम पूरा करने के लिए कंपनी को दो महीने का अल्टीमेटम दिया गया है। हालांकि तकरीबन दो साल पहले सामूहिक रूप से चार पार्कों के सुंदरीकरण के लिए पूजन और शिलान्यास किया गया था।
- डॉ. सत्या पांडेय, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed