{"_id":"5db191438ebc3e015a2247cd","slug":"kushinagar-railway-passengers-protests-against-delay-in-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: रेलवे के खिलाफ फूटा यात्रियों का गुस्सा, पटरी जाम कर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: रेलवे के खिलाफ फूटा यात्रियों का गुस्सा, पटरी जाम कर किया हंगामा
Thu, 24 Oct 2019 05:25 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Prachi Priyam
Updated Thu, 24 Oct 2019 05:25 PM IST
विज्ञापन
यात्रियों ने लगाया जाम
- फोटो : Amar Ujala
कुशीनगर में ट्रेनों के संचालन में लगातार हो रही देरी से नाराज यात्रियों का गुस्सा आखिरकार गुरुवार को भड़क उठा। कुशीनगर के खड्डा रेलवे स्टेशन पर गुस्साए लोगों ने गोरखपुर से नरकटियागंज जा रही सवारी गाड़ी के यात्रियों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
गुरुवार दोपहर करीब दो बजे यात्रियों ने हंगामा शुरु किया और रेलवे ट्रैक पर पटरी रखकर जाम कर दिया। काफी देर तक ट्रैक पर जाम लगा रहा, जिसके बाद सत्याग्रह एक्सप्रेस को आता देख किसी तरह ट्रैक खाली कराया गया।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले दिनों इस मार्ग पर हुई दुर्घटनाओं के बाद रेल पटरियों की मरम्मत का काम चल रहा है, जिसके कारण गाड़ियां देर से चल रहीं हैं।