फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   kushinagar : attack on police

असलहा तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला

Sun, 04 Aug 2019 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
kushinagar : attack on police
असलहा तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला
विज्ञापन

दो दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मी घायल, लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ा
18 नामजद समेत 60 के खिलाफ हत्या केस दर्ज, एक को पुलिस ने भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर। पड़रौना कोतवाली क्षेत्र के खड्डा बुजुर्ग गांव में शनिवार रात पौने दस बजे असलहा तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। पथराव में दो एसआई समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। सूचना पर यूपी 100 और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ा। पुलिस की कार्रवाई में कई ग्रामीणों को चोटें आई हैं। मामले में 18 नामजद समेत 60 अज्ञात के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा डालने, हत्या के प्रयास और सेवन सीएलए एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी फारुख को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि खड्डा बुजुर्ग निवासी असलहा तस्कर दिलशाद उर्फ रेहान के घर एक व्यक्ति चोरी की बुलेट बेचने पहुंचा है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। जिससे एसआई विवेकानंद यादव, एसआई आलोक कुमार, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, कांस्टेबल विजय बहादुर व विजय पाल घायल हो गए। सूचना पर यूपी 100 और कोतवाल मिथिलेश राय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लाठीचार्ज कर हमलावर ग्रामीणों को खदेड़ा। इस बीच असलहा तस्कर चोरी की बुलेट बेचने आए चोर के साथ भाग निकला। एसआई विवेकानंद यादव ने बताया कि ग्रामीणों को नूरलैन नाम के शख्स ने भड़काया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed