{"_id":"5dda7c538ebc3e54de04a9e7","slug":"kiran-of-gorakhpur-and-sunil-of-ghazipur-won-the-mini-marathon","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर की किरन और गाजीपुर के सुनील ने जीता मिनी मैराथन, आठ किलोमीटर लगाई दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर की किरन और गाजीपुर के सुनील ने जीता मिनी मैराथन, आठ किलोमीटर लगाई दौड़
Sun, 24 Nov 2019 06:19 PM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sun, 24 Nov 2019 06:19 PM IST
विज्ञापन
मैराथन दौड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ आठ किलोमीटर की मिनी मैराथन दौड़ में महिला में गोरखपुर की किरन और पुरुष में गाजीपुर के सुनील ने बाजी मारी। देवरिया की नीतू चौधरी व बरेली की विनीता गुर्जर क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। जबकि पुरुषों में गोरखपुर के प्रदीप कुमार और विजय कुमार को तीसरा स्थान मिला।
मंडल मुख्यालय के अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार सुबह सवा सात बजे रन फॉर नेचर, बस्ती मिनी मैराथन में 3750 लोगों ने दौड़ लगाई। नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ की ओर से आयोजित आठवें मिनी मैराथन को प्रदेश के मंत्री श्रीराम चौहान, सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक दयाराम चौधरी व डीएम आशुतोष निरंजन ने हरी झंडी दिखाई। डीएम ने नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ के प्रयासों की सराहना की।
कहा कि पर्यावरण संरक्षण के नारे के साथ इतनी बड़ी संख्या में युवाओं का प्रतिभाग करना बस्ती के लिए एक उपलब्धि है।महाकवि जयशंकर प्रसाद की रचना "हिमाद्रि तुंग ऋंग से प्रबुद्ध शुद्ध भारती, स्वयं प्रभा समुज्ज्वला स्वतंत्रता पुकारती" से जोड़ते हुए स्टेडियम नौजवानों का हौसला अफजाई किया।
विज्ञापन
प्रदेश के मंत्री श्रीराम चौहान ने कहा कि यूथ एसोसिएशन मिनी मैराथन के माध्यम से समाज में अलख जगाने का कार्य कर रहा है, जो स्वच्छ और स्वस्थ समाज के लिए युवाओं की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ ने भारी संख्या में युवाओं को एक साथ लाकर स्वस्थ स्पर्धा की भावना पैदा विकसति की ही पर्यावरण के खतरे से निपटने का संकल्प लिया जो बड़ी उपलब्धि है।