फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   kinnar crime pipiganj

किन्नर के घर उत्पात मचाया, लूट का आरोप

Wed, 30 Oct 2019 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
kinnar crime pipiganj
किन्नरों से अभद्रता व लूट का आरोप, थाने पर हंगामा
विज्ञापन

गोरखपुर। पीपीगंज के साहबगंज में दिवाली के दिन किन्नर के घर में घुसकर मारपीट और लूट करने का मामला सामने आया है। हंगामा करने वालों में से एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थोड़ी ही देर बाद किन्नर और कुछ अन्य लोगों ने थाने पर हंगामा किया। बाद में पुलिस की मध्यस्थता पर दोनों पक्ष समझौते के लिए तैयार हो गए। सोने की चेन और बीस हजार रुपये वापस मिलने के बाद किन्नर ने समझौता कर तहरीर वापस ले ली। इलाके में इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
जानकारी के मुताबिक साहबगंज में रह रहे किन्नर दिवाली के दिन भजन कर रहे थे। आरोप है कि उसी बीच कुछ युवक नशे में वहां पर आ गए और अभद्रता करने लगे। युवकों ने मारपीट करने के साथ ही दो सोने की चेन भी लूट ली। किन्नरों के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी आ गए और एक युवक को दबोच कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस पकड़े गए युवक की निशानदेही पर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

आरोपितों के नहीं मिलने पर पुलिस उनके परिवार के सदस्यों को थाने लेकर आई। इसकी जानकारी होने पर कुछ स्थानीय लोग थाने पर पहुंच कर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़ा करते हुए हंगामा करने लगे। बाद में पुलिस ने सख्ती कर सबको थाने से हटा दिया। फिर दोनों पक्षों के संभ्रांत लोगों की मध्यस्थता के बाद समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
फेसबुक पर टिप्पणी से बिगड़ी बात
रविवार को हुए विवाद के बाद देर शाम समझौता हो गया था, लेकिन उसी बीच सोशल मीडिया पर सोमवार को कुछ पोस्ट वायरल होने लगे। पुलिस के मुताबिक फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करते हुए किन्नरों को नेग नहीं देने की पोस्ट डाली गई थी। इसकी जानकारी होने पर किन्नर भड़क गए और फिर थाने पहुंचकर हंगामा करने लगे। किन्नर फेसबुक पर पोस्ट डालने वालों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। इस पर पुलिस युवक को तलाश कर उसे थाने लेकर आई। बाद में युवक की ओर से फेसबुक की पोस्ट को डिलीट करने और क्षमा मांगने के बाद मामला शांत हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed