{"_id":"5de966b08ebc3e547f59352b","slug":"khorabar-news-gorakhpur-city-news-gkp3320952172","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब! मुझे किसी और से प्यार, घरवाले दूसरे से करा रहे शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब! मुझे किसी और से प्यार, घरवाले दूसरे से करा रहे शादी
विज्ञापन

खोराबार (गोरखपुर)। खोराबार थाने पर बृहस्पतिवार को पहुंची एक किशोरी (वह खुद को बालिग जबकि घरवाले नाबालिग बता रहे हैं) ने पुलिसकर्मियों से कहा-साहब! मैं किसी और से प्यार करती हूं। घरवाले मेरी शादी जबरन दूसरे युवक से करवा रहे हैं। उसने पुलिसकर्मियों से कहा कि वह बालिग है और उसी युवक से ही शादी करेगी जिससे वह प्रेम करती है। पुलिस ने घरवालों को बुलाया। किशोरी को समझाने की कोशिश की गई लेकिन वह नहीं मानी। तब पुलिसकर्मियों ने किशोरी को घरवालों को सुपुर्द कर दिया। साथ ही नारी निकेतन भेजने की सलाह भी दी।
दरअसल, किशोरी जिस युवक से शादी करने की जिद पर अड़ी है, पुलिस ने कुछ दिन पहले ही उसे किशोरी के अपहरण के आरोप में जेल भेजा था। जानकारी के मुताबिक, लड़की खोराबार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। दसवीं की इस छात्रा का एक युवक से प्रेम संबंध है। इस मामले में लड़की की मां ने युवक के खिलाफ 26 नवंबर को अपहरण का केस दर्ज कराया था। तब भी लड़की ने प्रेमी होने की बात कही थी, लेकिन किशोरी के घरवालों द्वारा दिखाए गए प्रमाण पत्र के मुताबिक लड़की की उम्र कम होने की वजह से आरोपी को जेल भेज दिया गया था। कोर्ट के आदेश पर नारी निकेतन से लड़की को घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया था।
इधर कुछ दिन पहले युवक जमानत पर छूटकर जेल से बाहर आया है। बृहस्पतिवार को किशोरी अचानक फिर थाने पहुंची। पुलिस ने उसके घरवालों को बुलाकर उसे समझाने की काफी कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी तो फिर घरवालों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस का कहना है कि नियमानुसार मामले में कार्रवाई की जा रही है।