{"_id":"5caef9acbdec22146a72e23d","slug":"keshav-prasad-maurya-attack-on-akhilesh-yadav-mayawati-and-rahul-gandhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेल वालों को इस बार जाना होगा जेल, राहुल को हो सकता हैं इटली भागना पड़े: केशव मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेल वालों को इस बार जाना होगा जेल, राहुल को हो सकता हैं इटली भागना पड़े: केशव मौर्य
Thu, 11 Apr 2019 01:54 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 11 Apr 2019 01:54 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान, गरीब और पिछड़ों का हक मारने वाले भ्रष्टाचारी जो बेल पर घूम रहे हैं। वही लोग नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने से रोकने के लिए एक हुए हैं। मगर वह बचने वाले नहीं हैं। बेल पर घूमने वालों की जगह अबकी बार जेल में होगी। कांग्रेस को जो दो सीटें मिली थीं रायबरेली और अमेठी में वह भी इस बार जाएंगी।
हो सकता है राहुल गांधी को इटली भागना पड़े। यह बात बुधवार को सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ पीजी कॉलेज के छतहरी स्थित मैदान में आयोजित विजय लक्ष्य पिछड़ा वर्ग के सम्मेलन में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कही।
कहा कि 55 वर्षों में कांग्रेस ने देश पर राज करके गरीब और पिछड़ों को और पीछे करने का काम किया है। जति, धर्म के नाम पर चुनाव जीते। मगर अब जाति, धर्म नहीं विकास के नाम पर चुनाव हो रहा है। एक तरफ 55 साल की कांग्रेस की सरकार और दूसरी तरफ मोदी के 55 माह की सरकार है।
विज्ञापन
जो 55 सालों में नहीं हुआ व 55 माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करके दिखाया। कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री को चौकीदार बोलकर मजाक उड़ाते हैं। कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर हमला किया।

इस पर राहुल गांधी, अखिलेश, मायावती, मामता बनर्जी और चंद बाबू नायडू को सबसे ज्यादा कष्ट हुआ हैं। यह लोग देश को किस दिशा में ले जाएंगे। यह आप लोग समझ सकते हैं। अखिलेश पर व्यंग्य मारते हुए कहा कि जो अपने पिता और चाचा का नहीं हुआ वह बुआ का क्या होगा।
सपा मतलब साफ और बसपा का मतलब बिल्कुल ही साफ। उन्होंने जनता नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशी जगदंबिका पाल के समर्थन में मतदान करने की अपील की।
इस दौरान राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद, सांसद जगदंबिका पाल, विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक श्यामधनी राही, विधायक डॉ. सतीशचंद द्विवेदी आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।