फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   kashmeer'trader arrest at nepal border

कश्मीर का व्यापारी था संदिग्ध समझ कर पकड़ा गया शख्स

Sat, 19 Oct 2019 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
kashmeer'trader arrest at nepal border
संदिग्ध समझ कर पकड़ा गया शख्स कश्मीर का व्यापारी था
विज्ञापन

गोरखपुर। महराजगंज के नेपाल सीमा से संदेह के आधार पर पकड़ा गया शख्स जम्मू-कश्मीर का व्यापारी था। एटीएस ने भी उससे पूछताछ की थी और फिर व्यापारी होने की पुष्टि होने के बाद उसे छोड़ा गया था। इसी बीच अचानक आतंकियों के देखे जाने की अफवाह फैलने से मामला गृह मंत्रालय तक पहुंच गया था। बाद में पुलिस और खुफिया रिपोर्ट भेजी गई है। हालांकि पुलिस अपनी ओर से त्योहारों के मद्देनजर अलर्ट है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक पिछले दिनों नेपाल सीमा के पास घूम रहे एक कश्मीर के शख्स को पुलिस ने पकड़ लिया था। एसएसबी ने भी संदेह जाहिर किया था और फिर एटीएम को उसकी सूचना दी गई। सभी खुफिया एजेंसियों ने उससे पूछताछ की। फिर उसने सबूत पेश किया कि वह व्यापारी है और काठमांडू में शादी में शामिल होने आया था। उसी दौरान घूम रहा था और फिर उसे दबोच लिया गया। पुलिस इसकी जांच पूरी कर रिपोर्ट भेजी थी।
विज्ञापन

इसी बीच फिर से गोरखपुर में पांच संदिग्ध देखे जाने का एक पत्र वायरल हो गया और यह भी मामला मीडिया में आने की वजह से गृह मंत्रालय तक पहुंच गया। उससे एक बार फिर से नए सिरे से जांच शुरू की गई। चंद घंटे की जांच में ही पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसे अफवाह बता दिया। हालांकि शुक्रवार को हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में लखनऊ के अधिकारियों ने भी इस पर दोबारा जानकारी ली और अलर्ट रहने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर एडीजी दवा शेरपा ने सभी जिले के एसपी के साथ शुक्रवार को बैठक की। इस दौरान साफ कहा कि दिवाली और अन्य त्योहारों पर अलर्ट हो जाएं। पहले से ही सारी तैयारी पूरी कर ली जाए और सुरक्षा व्यवस्था की जांच कर ली जाए। महराजगंज एसपी को एडीजी ने खास तौर पर नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी के लिए निर्देश दिए। इस दौरान आईजी जय नारायण सिंह ने भी अधिकारियों को मातहतों की ड्यूटी तय करने और उसकी समीक्षा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed